Header Ads Widget

रानीपोखरी थाने से कुछ दूरी पर हादसों को न्योता, बीच सड़क पर पंचर लगवा रहे वाहन


 

रानीपोखरी  थाने से कुछ दूरी पर  हादसों को न्योता, बीच सड़क पर पंचर लगवा रहे  वाहन


 रानीपोखरी। ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर स्थित रानीपोखरी क्षेत्र इन दिनों 'मौत के जाल' में तब्दील होता जा रहा है। क्षेत्र में साल भर चलने वाले खनन कार्य में लगे ट्रैक्टर-ट्रॉली और हैवी व्हीकल चालकों की मनमानी राहगीरों पर भारी पड़ रही है। ताज़ा वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रानीपोखरी थाने से महज कुछ ही दूरी पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक बीच सड़क पर वाहन खड़ा कर बेखौफ होकर पंचर लगवा रहा है।  खनन सामग्री से लदे ये भारी वाहन खराब होने या पंचर होने पर सड़क किनारे करने के बजाय बीच रास्ते में ही खड़े कर दिए जाते हैं,  सड़क किनारे पंचर की दुकान चलाने वाले दुकानदार भी चंद रुपयों के लालच में सुरक्षा मानकों को नजरअंदाज कर रहे हैं। बीच सड़क पर वाहन खड़ा करवाकर काम करना किसी बड़े अपराध से कम नहीं है। बीच सड़क पर खड़े इन भारी वाहनों के कारण पीछे से आने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहनों को आगे का रास्ता दिखाई नहीं देता, जिससे यह जगह 'ब्लैक स्पॉट' बन जाती है। ऐसे में पीछे से आ रहे यात्री या तो इनसे टकरा सकते हैं या इनसे बचने के चक्कर में रॉन्ग साइड जाकर सामने से आ रहे वाहनों की चपेट में आ सकते हैं।  यदि प्रशासन ने समय रहते इन खनन वाहनों और सड़क पर दुकान सजाने वाले पंचर संचालकों पर नकेल नहीं कसी, तो यहाँ कभी भी कोई भीषण सड़क हादसा हो सकता है।



 


Post a Comment

0 Comments