जॉली ग्रांट के पास सड़क पर खड़े डंपरों से दुर्घटना का खतरा।
रानी पोखरी: जॉली ग्रांट के समीप 'भूतत्व एवं खनिकर्म' कार्य में लगे भारी डंपर और टैंकर अक्सर सड़क के बीचों-बीच खड़े होकर अपनी रसीदों की जांच कराते हैं। व्यस्त सड़क पर इन भारी वाहनों का इस तरह खड़ा होना किसी भी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रहा है।जॉली ग्रांट का इलाका न केवल एयरपोर्ट की वजह से महत्वपूर्ण है, बल्कि यहाँ यातायात का दबाव भी काफी अधिक रहता है। भारी वाहनों डंपर और टैंकर का बीच सड़क पर खड़ा होना 'ब्लाइंड स्पॉट' पैदा करता है और पीछे से आने वाले वाहनों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। प्रशासन से अनुरोध है कि जांच के लिए सुरक्षित स्थान सुनिश्चित करें ताकि राहगीरों की जान जोखिम में न पड़े।
0 Comments