स्पष्ट एक्सप्रेस।
श्यामपुर, 07 नवंबर 2024: श्यामपुर फाटक पर डबल लेन होने के बावजूद फाटक बंद होने पर रॉन्ग साइड पर भी वाहन खड़े हो जाते हैं, जिन्हें रॉन्ग साइड पर खड़े होने का कोई डर नहीं रहता। जबकि उक्त स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और जिसकी निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे की स्क्रीनिंग श्यामपुर चौकी पर लगी है।
ऐसे में श्यामपुर चौकी में सीसीटीवी कैमरों की स्क्रीन शोपीस मात्र हैं।
श्यामपुर फाटक पर शाम के करीब 5 बजे निखिलेश बिष्ट से श्यामपुर चौकी इंचार्ज निखिलेश बिष्ट ने 09 नवम्बर स्थापना दिवस के आगमन पर सतर्कता को देखते हुए चेकिंग अभियान चलाया, इस दौरान चौकी इंचार्ज से फाटक पर रॉन्ग साइड में खड़े वाहनों के संबंध में बात करने पर उन्होंने पुलिस फोर्स की कमी की मजबूरी बताई।
छिद्दरवाला, 07 नवंबर 2024: कंपनी में नौकरी देने के नाम पर उड़ीसा के एक युवक को छिद्दरवाला स्थित एक ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी में बंधक बनाने का मामला प्रकाश में आने पर स्थानीय युवकों ने कंपनी के दफ्तर में हंगामा किया। मामले में युवक के स्वजन की ओर से पुलिस को मामले की सूचना दी गई।
उड़ीसा के खुर्दा रोड़ भुवनेश्वर निवासी ज्योति प्रकाश शाश्वत ने बताया कि एक परिचित ने उसको कंपनी के आफिस में नौकरी लगाने के लिए छिद्दरवाला बुलाया और सैलरी तीस हजार रूपये मासिक बताई। वह करीब एक महीने पहले छिद्दरवाला आया। तब साक्षात्कार के बाद जॉब अप्रूवल होने के नाम पर उससे 10 हजार रूपये जमा कराए गए। साथ ही 3500 रुपये कमरे के किराए और 1000 रुपये ट्रेन टिकट के भी वसूले गए। फिर उसको कंपनी के लिए चार नए ग्राहक जोड़ने के लिए कहा गया। जब उसने इस तरह का काम करने से मना किया तो कंपनी के मैनेजर धमकी देने लगा। युवक का कहना था कि घर लौटने के लिए पैसे नहीं थे। कंपनी वाले उसे चार ग्राहक जोड़े बिना पैसे नहीं दे रहे थे। इसके बाद युवक ने फोन से स्वजन को इसकी जानकारी दी। स्वजनों ने किसी तरह स्थानीय जन प्रतिनिधियों से संपर्क किया और उनकी मदद से युवक को कंपनी के चंगुल से मुक्ता कराया।
देहरादून, 07 नवंबर 2024: रामनगर में हुई बस दुर्घटना में बड़ी संख्या में मृतकों की आत्म शान्ति की प्रार्थना करते हुए स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द करने का फैसला लिया है।
उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश प्रवक्ता व जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने बयान जारी करते हुए कहा कि आगामी 09 नवम्बर को उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच राज्य स्थापना दिवस सुबह शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे औऱ तत्पश्चात राज्य के 24-वर्षों के सफर पर चर्चा/गोष्ठी की जायेगी।
प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी एवं महासचिव रामलाल खंडूड़ी ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने रामनगर में हुई बस दुर्घटना में अचानक बड़ी संख्या में जो जान माल की हानि हुई उनकी आत्म शान्ति की प्रार्थना करते हुए स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द किया गया है। रामलाल ने बताया कि सुबह माननीय मुख्यमन्त्री के साथ ही सभी राज्य आंदोलनकारी एवं जनमानस शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। विचार गोष्ठी मेँ समीक्षा की जायेगी अब तक क्या मिला औऱ क्या भविष्य की प्राथमिकताएं होगी।
देहरादून, 07 नवंबर 2024: देहरादून में आयोजित प्रथम 'प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन' में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने देश-विदेश से आए प्रवासी उत्तराखंडी नागरिकों का स्वागत करते हुए उन्हें संबोधित किया। निशंक ने इस सम्मेलन को उत्तराखण्ड और प्रवासियों के बीच सांस्कृतिक एवं विकासात्मक संबंधों को सशक्त बनाने का एक सुनहरा अवसर बताया। उन्होंने प्रवासियों के संघर्ष और परिश्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण से उत्तराखण्ड का नाम देश-विदेश में रोशन हुआ है, जो हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।
इस अवसर पर ‘देवभूमि रजत उत्सव 9 नवंबर 2024-25’ का लोगो और 'हाउस ऑफ हिमालयाज' का विशिष्ट उत्पाद परफ्यूम भी लॉन्च किया गया। निशंक ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "हमें अपनी सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने और राज्य के विकास में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए।" उन्होंने सभी प्रवासी उत्तराखंडियों से उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने और इस दिशा में मिलकर कार्य करने की अपील की। सम्मेलन में निशंक ने कहा, “यह गौरवशाली क्षण है जब उत्तराखंड का नाम प्रवासी भाई-बहनों के प्रयासों के चलते विश्व पटल पर चमक रहा है।
उत्तराखण्ड आपका अपना घर है, यहाँ आपका सदैव स्वागत है, और आपकी उपस्थिति हमारी सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध बनाती है। सम्मेलन का उद्देश्य उत्तराखंड की सांस्कृतिक और अमूल्य विरासत को प्रवासी उत्तराखंडियों के माध्यम से वैश्विक मंच पर पहचान दिलाना और राज्य के विकास में उनकी भूमिका को प्रोत्साहित करना है।
0 Comments