Header Ads Widget

Spasht Express 07 Nov 2024

स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 06 नवंबर 2024: क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल से मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने मुलाकात की। इस दौरान डॉ अग्रवाल ने तीर्थ नगरी में प्रस्तावित पार्किंग निर्माण को जल्द शुरू कराने के लिए निर्देशित किया।
          मुलाकात के दौरान डॉ अग्रवाल ने कहा कि मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा नगर के सौंदर्यकरण के लिए अन्य कार्य भी किए जाने हैं। जिसमें रायवाला से लेकर श्यामपुर तक फसाड़ योजना के तहत एक ही रंग की दुकानों के बोर्ड, नेपाली फार्म फ्लाईओवर के नीचे बनी पुलिस की चौकी के समीप पार्क जिसमें महापुरुष की मूर्ति, रायवाला खेल मैदान के बाहर दीवारों को ऊंचा करते हुए यहां राज्य की संस्कृति से जुड़े भित्ति चित्र, बसंती मंदिर चौक के सौंदर्यकरण किया जाना है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि श्रीदेव सुमन राजकीय महाविद्यालय के बाहर जीर्णशीर्ण अवस्था में हुई दीवार को बनाने तथा नाला निर्माण, त्रिवेणी घाट स्थित रघुनाथ मंदिर की सीढ़ियों का जीर्णोद्धार करने तथा कुंड के जल स्रोत को व्यवस्थित, आस्था के केंद्र त्रिवेणी घाट पर एक बड़ी स्क्रीन, शिव पार्वती की मूर्ति को भव्य स्वरूप बनाने जैसे कार्य किए जाने है।
          डॉ अग्रवाल ने निर्माण कार्य जल्दी शुरू करने के लिए कहा। डॉ अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम ऋषिकेश में प्रस्तावित पार्किंग का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाए उन्होंने कहा कि इससे नगर क्षेत्र में पार्किंग की समस्या दूर होगी और स्थानीय पर्यटन में इजाफा होगा।

स्पष्ट एक्सप्रेस।
रायवाला, 06 नवंबर 2024: इंटर्नशिप का शुभारंभ
पीएम श्री कार्यक्रम के अंतर्गत इंटर्नशिप कार्यशाला का शुभारंभ तीन चरणों में कक्षा 8 के लिए  किया जा रहा है ।  जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मशीन लर्निंग  को सिखाया जाना है।
          इस कार्यशाला के लिए भारत सरकार के संस्थान राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलिट)  द्वारा छह दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।  जिसमें 5 दिनों में विद्यालय में वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। एक दिन (नाइलिट)संस्थान में छात्रों का भ्रमण कराया जाएगा। सफलता पूर्वक  प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत छात्रों को नाइलिट की ओर से प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएंगे। प्राचार्या श्रीमती रीता इंद्रजीत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को समय की जरूरत बताया, जिसको सभी छात्रों को सीखना आवश्यक है। जागरूकता के साथ साथ आने वाले समय में रोजगार के अवसर के रूप में भी अपना सकते हैं। जोकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का अहम हिस्सा है। कार्यशाला का आयोजन राजेश कुमार, श्रीमती शशि डबरा, डीपी थपलियाल, मोहिता मलिक, किशन सारस्वत के सहयोग से हो रहा है।


चमनलाल महाविद्यालय की गर्ल्स कबड्डी टीम बनी यूनिवर्सिटी चैंपियन
स्पष्ट एक्सप्रेस।
लंढौरा (हरिद्वार), 06 नवंबर 2024: चमन लाल महाविद्यालय की गर्ल्स कबड्डी टीम ने अंतर-महाविद्यालय टूर्नामेंट में राजकीय डिग्री कॉलेज उत्तरकाशी को एक तरफा मुकाबले में हराते हुए यूनिवर्सिटी चैंपियन का खिताब हासिल किया। महाविद्यालय पहुंचने पर विजेता टीम का जोरदार स्वागत किया गया।
          इस वर्ष की अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय महाविद्यालय सहिया देहरादून में किया गया। फाइनल मुकाबला चमन लाल महाविद्यालय और राजकीय डिग्री कॉलेज उत्तरकाशी के बीच हुआ। चमन लाल महाविद्यालय की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यूनिवर्सिटी चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। गढ़वाल मंडल के विभिन्न महाविद्यालय से 32 महिला टीमों ने प्रतिभाग किया l चमन लाल महाविद्यालय की टीम ने प्री क्वार्टर फाइनल  में कन्हैया लाल केएल डीएवी डिग्री कॉलेज रुड़की को हराकर क्वार्टर फाइनल राजकीय डिग्री कॉलेज नैनबाग से कड़ा मुकाबला करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई l तत्पश्चात सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय महाविद्यालय सहिया देहरादून को हराकर फाइनल में जगह  बनाई। अंत में विपक्षी टीम को 32 पॉइंट से हराकर यूनिवर्सिटी चैंपियन का खिताब हासिल किया।
          टीम के मैनेजर विपुल सिंह ने बताया कि विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस टीम में कप्तान अंजिता के अलावा सुहानी चौहान, खुशी रानी, अंशिका, शालिनी, मोनिका, आशु और खुशी देवी शामिल थीं। महाविद्यालय पहुंचने पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामकुमार शर्मा सचिव, अरुण हरित, कोषाध्यक्ष अतुल हरित व प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय ने टीम का स्वागत किया। प्रबंध समिति अध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने इसे महाविद्यालय की उल्लेखनीय उपलब्धि बताया और कहा कि यह कबड्डी टीम इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन करेगी। विगत सत्र में महाविद्यालय की क्रिकेट टीम यूनिवर्सिटी की उपविजेता रही थी।

Post a Comment

0 Comments