स्पष्ट एक्सप्रेस।
देहरादून, 30 अक्टूबर 2024: सयुंक्त नागरिक संगठन के तत्वाधान में राष्ट्रीय एकता दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी 'सरदार वल्लभ भाई पटेल' की जयन्ती पर आज सुबह 07:45 बजे घण्टाघर स्तिथ लौह पुरुष 'सरदार वल्लभ भाई पटेल' की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
संयुक्त नागरिक संगठन के सचिव प्रदीप कुकरेती ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में दून के सामाजिक संस्था व संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहेंगे।
रायवाला, 30 अक्टूबर 2024: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रायवाला में राष्ट्रीय एकता दिवस पर दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ में विद्यालय के 373 विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं के साथ विद्यालय के सभी कर्मचारियों ने सहभागिता की।
प्रातः कालीन सभा के दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल के छायाचित्र के सम्मुख प्राचार्या रीता इंद्रजीत सिंह ने दीप प्रज्वलन के साथ - साथ माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल के, राष्ट्र के लिए किए गए महान कार्यों को याद करते हुए अपने संदेश में इस बात पर बल दिया कि राष्ट्र के एकीकरण में लौह पुरुष कहे जाने वाले सरदार पटेल ने अपनी सूझबूझ , दृढ़ता, दूरदर्शिता, कूटनीतिक क्षमता एवं महती भूमिका का निर्वाह किया।उनका जीवन संपूर्ण राष्ट्र को सदैव प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने सभी को एकता शपथ भी दिलाई।
नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने पर्यावरण मित्रों और कर्मियों को दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में गैस चूल्हा उपहार स्वरूप वितरित किए
स्पष्ट एक्सप्रेस।
मुनिकीरेती, 30 अक्टूबर 2024: प्रशासक देवेंद्र सिंह नेगी के निर्देश पर बुधवार को अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी ने 150 से अधिक पर्यावरण मित्रों और पालिका कर्मियों को दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में गैस चूल्हा उपहार स्वरूप वितरित किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी ने सभी को दीपावली पर्व की बधाई दी और बताया कि निकाय द्वारा बीते चार वर्षों से स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रथम आने पर प्राप्त पुरस्कार धनराशि का कुछ प्रतिशत पर्यावरण मित्रों के हितों में किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष निकाय के समस्त पर्यावरण मित्रों और कर्मियों को गैस चूल्हा और मिठाई पुरस्कार स्वरूप वितरित की गई है। उन्होंने बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए निकाय के सभी पर्यावरण मित्रों का आभार जताया एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में वर्चस्व कायम रखने की अपील की।
मौके पर अवर अभियंता नरेश कुमार, सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, प्रधान सहायक दिनेश कृषाली, बेताल सिंह, जेई रूपेश भट्ट, कर निरीक्षक आकाश, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, लेखालिपिक सूरज पुंडीर, विवेक भंडारी, लिपिक अनुज, विकास सेमवाल, पिंकी तड़ियाल, अधिष्ठान लिपिक कल्याण सिंह नेगी, वर्क एजेंट संदीप बिष्ट, आशीष कुड़ियाल, केदार मिश्रवाण, सफाई सुपरवाइजर राजू, मायाराम, महिपाल, बाबू सिंह, मनोज, मुकुल व पर्यावरण मित्र उपस्थित थे।
हिमाचल, 30 अक्टूबर 2024: हिमाचल प्रदेश में स्थित अटल बिहारी वाजपेई पर्वतारोहण खेल संस्थान द्वारा आयोजित दस दिवसीय राष्ट्रीय साहसिक कार्यक्रम शिविर के नौवें दिन उत्तराखंड के स्वयंसेवियों को ट्रिउंड ट्रेक पर ले जाया गया। यह यात्रा उत्तराखंड के प्रतिभागियों के लिए एक अद्वितीय अनुभव साबित हुई, जिसमें उन्हें हिमालय की गोद में प्राकृतिक सौंदर्य और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। तेलंगाना और हरियाणा के स्वयंसेवियों ने भी इस साहसिक यात्रा में हिस्सा लिया।
संस्थान के प्रशिक्षक सोम दत्त के अनुसार, 2,875 मीटर की ऊंचाई पर स्थित ट्रिउंड ट्रेक न केवल शारीरिक सहनशक्ति को परखता है, बल्कि मानसिक दृढ़ता को भी मजबूत करता है। ट्रिउंड का अर्थ है 'तीन रास्तों का मिलन,' जो इस स्थान पर तीन पहाड़ी मार्गों के संगम का प्रतीक है।
0 Comments