Header Ads Widget

Spasht Express 29 Oct 2024






स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 28 अक्टूबर 2024: 26 अक्टूबर को गढ़ी मयचक श्यामपुर ऋषिकेश निवासी ने तहरीर देकर बताया कि राजस्थानी होटल ऋषिकेश के पर एक अज्ञात व्यक्ति मेरी स्कूटी का लॉक तोडकर स्कूटी की डिग्गी से मेरा पर्स चोरी कर लिया है। पर्स में मेरा फोन व कुछ पैसे थे। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि इस मामले में त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
          गठित पुलिस टीम द्वारा लक्ष्मण गुसांई उर्फ दीपू पुत्र बलबीर सिह गुसांई निवासी 66, राजीव ग्राम निकट प्राथमिक विद्यालय, 14 बीघा थाना मुनिकीरेती जनपद टिहरी गढवाल को खांड गांव अंडर पास ऋषिकेश से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चुराया गया मोबाइल व नगदी बरामद की गई। 
          इस दौरान पुलिस टीम में एसआई प्रकाश पोखरियाल, विनीत कुमार मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments