एनएचएआई ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया वृक्षारोपण
नेपाली फार्म, 15 अगस्त 2024: स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर ध्वजारोहण के उपरांत वृक्षारोपण किया।
ग्राम प्रधान ने पंचायत भवन में फहराया तिरंगा, किया शहीदों को नमन
छिद्दरवाला, 15 अगस्त 2024: ग्राम पंचायत छिद्दरवाला में ग्राम प्रधान कमलदीप कौर की अगुवाई में 78 वे स्वतत्रंता दिवस में ग्राम पंचायत भवन में तिरंगा फहरा कर, राष्ट्रगान गाकर शहीदों को नमन किया। वहीं ग्राम प्रधान ने कहा कि देश की आजादी में वीर सपूतों का अहम योगदान है।
इन्हीं वीर सपूतों की कुर्बानियों के चलते आज हम हिंदुस्तान के खुले वातावरण में खुली सांस ले रहे हैं। वहीं कहा कि देश का विकास तभी हो सकता है, जब गांव का समग्र रूप से विकास हो और गांव का विकास तभी होगा जब हम स्वच्छता पूर्ण वातावरण में रहकर ग्रामीण विकास को आगे ले जाने में हम सभी को साथ आने की आवश्यकता होगी।
ध्वजारोहण के उपरांत ग्राम पंचायत छिद्दरवाला में मिष्ठान वितरण किया गया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनीता राणा, पूर्व प्रधान हरीश कक्कड़, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमर खत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता बलविंदर सिंह, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष समा पंवार, उपप्रधान हरीश पैन्यूली, शैलेंद्र रांगड, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बरफ सिंह पोखरियाल, ग्राम पंचायत सदस्य अभिषेक रावत,राकेश कण्डियाल, रवि राणा,यूथ-18 के अध्यक्ष आयुष रावत, अम्बर गुरूँग, सुरेन्द्र बिष्ट पंचायत भवन में मौजूद रहे।
देहरादून, 15 अगस्त 2024: उच्च शिक्षा के क्षेत्रीय कार्यालय में 78 वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संयुक्त निदेशक डा.ए.एस. उनियाल ने ध्वजारोहण कर निदेशक उच्च शिक्षा के संदेश का वाचन किया।
अपने संबोधन में संयुक्त निदेशक ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत अभियान में युवाओं की सक्रिय भूमिका रहेगी। युवाओं की ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग के लिए अभिभावकों से संवाद कायम करने की आवश्यकता है। उपनिदेशक डा. ममता नैथानी ने कहा कि हम बहुत सौभाग्यशाली हैं कि हमने स्वतंत्र भारत में जन्म लिया है। इसलिए देश के प्रति हमारी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। सेवा निवृत्त प्राचार्य डा. के.तलवाड़ और श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के डा. वी.पी. श्रीवास्तव ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सहायक निदेशक डा. दीपक पांडेय ने कहा कि कौशल विकास और नवाचार से युवा समाज के समृद्ध नागरिक बन सकते हैं। इस मौके पर क्षेत्रीय कार्यालय की महिला स्टाफ ने देशभक्ति का सुंदर गीत प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में सहायक निदेशक डा.प्रमोद कुमार, डा. विपेन्द्र रावत, रचना कठैत, रंजना जोशी, शिव सिंह नेगी, भूपेंद्र रावत, दिलवर नेगी, योगेश गिरि, सुभाष सिंह, महेन्द्र बिष्ट व महाबीर सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।
कर्णप्रयाग/चमोली, 15 अगस्त 2024: डा. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा ऑडिटोरियम में एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया।
कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर (डा.) वीएन खाली ने फंक्शन ऑफ़ लिटरेचर पर अपना व्याख्यान दिया। इसमें प्राचार्य ने जॉन मिल्टन की पैराडाइज लॉस्ट और मुल्क राज आनंद की अनटचेबल के बारे में बताया। मंच संचालन डा. दिशा शर्मा व डा. सीमा पोखरियाल ने किया।
अंत में अंग्रेजी विभाग द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डा. एमएस कंडारी, डा. आरसी भट्ट, डा राधा रावत, डा. नेतराम, डा. कविता पाठक, डा. चंद्रावती टम्टा, डा. हरीश बहुगुणा, डा. कमल किशोर द्विवेदी, डा. कीर्ति राम डंगवाल, डा. स्वाति सुंदरियाल, डा. पूनम, डा.शालिनी, डा. रविंद्र, डा. हिना नौटियाल सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।
उत्तराखंड/हल्द्वानी, 15 अगस्त 2024: कल्याणम स्पेशल स्कूल, कुसुमखेड़ा में 78वें स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक श्याम सिंह नेगी ने विद्यालय परिवार, बच्चों, अभिभावकों और उपस्थित अतिथियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
संस्था की कविता बिष्ट ने अतिथियों को दिव्यांग बच्चों के पुनर्वास के लिए किए जा रहे कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। साथ ही, बच्चों द्वारा हस्तनिर्मित कार्डों के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में अतिथि हुकुम सिंह कुंवर , अध्यक्ष देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदानों को याद किया। वहीं, एडवोकेट पृथ्वीपाल सिंह रावत ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम और कविता की सराहना की और दिव्यांगजनों के पुनर्वास हेतु संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
स्वतंत्रता दिवस के जश्न को मनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था की प्रभा बिष्ट ने किया और धन्यवाद ज्ञापन संस्था की चित्रा पंत द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के स्पेशल एजुकेटर पंकज कुमार, रितु, संगीता दानू, नीतिका अंदोला आदि भी उपस्थित रहे।
श्यामपुर खदरी, 15 अगस्त 2024: न्याय पंचायत श्यामपुर की ग्राम सभा खदरी खड़क माफ़ निवासी हस्त शिल्प कलाकार ईशा कलूडा चौहान इन दिनों राखी के पर्व रक्षा बंधन रक्षा सूत्र बनाने में लगी हुई है प्रकृति व गौ माता संरक्षण का संदेश भी दे रही है। ईशा अपना कला अध्यापन शिक्षण क्षेत्र छोड़कर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी ईशा चौहान ने बताया जब वह शिक्षण क्षेत्र में थी तब वह छोटे बच्चो को सीड( बीज) वाली राखी , फ्लावर राखी वेस्ट मटेरियल से राखी बनाना सिखाती थीं ,जिससे बच्चे पर्यावरण से जुड़ सके।
ऋषिकेश क्षेत्र में हर्बल रंगों व गाय के गोबर से निर्मित होली के रंगों के साथ हस्त निर्मित इको फ्रेंडली राखियां में क्रांति लाने वाली वह पहली महिला है जिन्होंने इस कार्य में सबका ध्यान खींचा है , कि सीजन के त्यौहार में अगर कोई कार्य करें तो कोई भी त्यौहार हमारा खाली नहीं रह सकता और रोजगार के अवसर ही प्रदान होंगे। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को प्रशिक्षण भी दे रही।
ईशा चौहान व उनसे जुड़ी महिलाओं द्वारा बनाई गई राखियां जितनी सुंदर और आकर्षक है ,उतनी ही खुशबूदार भी है , जो भाई की कलाई को चार चांद लगाने के साथ भीनी भीनी खुशबू से महकएगी भी, और भाई बहन के रिश्ते को और भी मजबूती प्रदान करेगा। इस बार एकता समूह ,प्यारी पहाड़न, पहाड़ी नोनी ,मेरु पहाड़ ,सौभाग्य देवभूमि, सरस्वती समूह के साथ स्थानीय महिलाओं व बच्चों ने भी राखियां बनाई,ईशा चौहान ने बताया है कि उनके द्वारा बनाई गई राखियां उनकी ही कल्पना और रचना का मिश्रण है, ना ही किसी का नकल करके इन्हें बनाया गया है उन्होंने इस बार 100 राखियां के डिजाइन पर ही काम किया है , और इन डिजाइनों को अन्य बहनों को समर्पित भी किया है कि आप इन पर कार्य कीजिए क्योंकि किसी डिजाइन को बनाने में बड़ी ही मेहनत और समय के साथ बड़ी मशक्कत करनी होती है जो अब किसी को नहीं करनी पड़ेगी।
राखियों के ऑर्डर आने भी शुरू राजस्थान 300 राखियां और देहरादून , दिल्ली , सहारनपु सहारनपुर के साथ और स्थानीय लोग अपने रिश्तेदारों के लिए भी10-10 राखियां ऑर्डर में ले रहे हैं , और संयुक्त परिवार वाले सो -सो राखियां का ऑर्डर का सीधे ऑर्डर दे रहे हैं।
गोबर से बनी राखियांपूजा में चढ़ाए जाने वाली सर्वप्रथमराखी होती है जिसे हम गोमय राखी भी बोलते हैं, और उनको सुंदर तितली, मिकी माउस ,पत्तियों का डिजाइन बनाकर बच्चों के लिए आकर्षक राखियां बनाई जाती है, गोमे राखियां वास्तु स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए बहुत ही उपयुक्त है गोमय राखियां का शरीर के स्पर्श होने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है रेडिएशन की रोकथाम होती है और पर्यावरण मित्र भी है, और वास्तु के दोष को भी दूर करता है और बुरी नजर से बचाता है।यह सारे कार्य वह बिना किसी शासन प्रशासन के सहयोग के दे रही है जो कि अपने आप में एक सशक्त व आत्मनिर्भर महिला की पहचान है. जो खुद तो स्वरोजगार से जुड़ रही है और अन्य महिलाओं को भी सशक्त व आत्मनिर्भर बना रही है,उनके द्वारा 500 महिलाएं व बच्चों को हर्बल होली के रंग, गाय के गोबर से बने हुए प्रोडक्ट, सुंदर मामबत्तियां, डिजाइनर राखियां, करवा चौथ के लिए अपण कला से सुसज्जित कलश व थाल, जूट से बने बैग ,पर्स ,थैले डायरी कवर. आदि के निशुल्क प्रशिक्षण समय -समय पर महिलाओं व बच्चों को दिया जाता है,ईशा जी का कहना है बच्चों को शिक्षा ऐसी देनी चाहिए जो रोजगार का माध्यम भी बन सके।महिलाएं तो आत्मनिर्भर और सशक्त बन ही रही है अब बच्चों को भी हुनर और कौशल से भी आगे बढ़ाया जाएगा।
ईशा चौहान का कहना है यह यह सारे कार्य करना इतना आसान नहीं था, क्योंकि मनोबल बढ़ाने वाले कम और गिरने वाले ज्यादा थे, लेकिन अपने गुरुजनों और मित्रों के सहयोग और उनके मार्गदर्शन के द्वारा उन्होंने एक ही बात सीखी , आपको अर्जुन की तरह की मछली की आंख को लक्ष्य बनाकर उसे भेदना सीखो,आपको अपने कर्म और लक्ष्य को प्रधान बनाना होगा।
राखी बनाने वाली महिलाएं सोनिया बलोदी, रुचि बंदोलिया, दीपा, मंजीता, सुमन रानी, नंदिनी ,प्रतिष्ठा, गीता घंनाता, रचना ,ज्योति उनियाल, पूनम रतूड़ी, आरती, कांति जोशी , आशा, आराधना, रेनू रतूड़ी आदि।
भारत को एक विकसित राष्ट्र में बदलने के सरकार के दृष्टिकोण का प्रतीक है "विकसित भारत" थीम : एमएस रावत
ऋषिकेश, 15 अगस्त 2024: पंडित ललित मोहन शर्मा श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परीक्षा ऋषिकेश में 78 वे स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। परिसर के निदेशक प्रो महावीर सिंह रावत द्वारा देश की आजादी एवं देश की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और वीरों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद विश्वविद्यालय परिसर के प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया।
परिसर के निदेशक द्वारा सभी को 78वीं स्वतंत्रता दिवस समारोह की बधाई देते हुए अपने संबोधन में कहा आज हम स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। यह उस आजादी का जश्न है, जिसे हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने 200 वर्षों के संघर्ष के बाद प्राप्त किया था। इसी दिन ब्रिटिश हुकूमत की बेड़ियों में जकड़ी भारत मां को मुक्ति मिली थी। हम हमारे महान क्रांतिकारियों के बलिदान को याद कर उन्हें नमन करते हैं। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस 2024 की आधिकारिक थीम 'विकसित भारत' है। यह थीम 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र में बदलने के सरकार के दृष्टिकोण का प्रतीक है।"विकसित भारत" का उद्देश्य बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में समग्र विकास करना है। इसका उद्देश्य भारत की वैश्विक स्थिति को ऊपर उठाना और यह सुनिश्चित करना है कि देश के प्रत्येक नागरिक को देश की आर्थिक और सामाजिक प्रगति से लाभ मिले।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पहली बार नवनिर्मित विवेकानंद हॉल में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों एवम एन सी सी के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया इस अवसर पर विज्ञान संकाय अध्यक्ष प्रो गुलशन कुमार ढींगरा डॉ शिखा मंगाई प्रो हेमलता मिश्रा प्रो संगीता मिश्रा प्रो एसपी सती प्रो पुष्पांजलि आर्य प्रोफेसर दिनेश शर्मा प्रो सरमन डॉ प्रीति खंडूरी आदि उपस्थित रहे।
देहरादून, 15 अगस्त 2024: सेलाक़ुई इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित ऑल इंडिया अंडर-19 स्कूल फ़ुटबॉल चैंपियनशिप-2024 के फाइनल मैच में द दून स्कूल देहरादून ने कब्जा किया।
सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के हेड ऑफ़ स्पोर्ट्स कंवलजीत सिंह ने बताया कि आज फ़ुटबॉल टूर्नामेंट के अंतिम दिन 2 सेमीफाइनल और फाइनल तीन मैच खेले गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जयंत हरी हर लाल पूर्व द दून स्कूल हेड मास्टर और द दून स्कूल के हेड मास्टर्स डॉ जगप्रीत सिंह, सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के हेड मास्टर्स ने राशिद सफरुदिन ने विजेता और उपविजेता को ट्रॉफी, मैडल व सर्टिफिकेट प्रदान किए।
पहला सेमिफाइनल वेल्हम ब्वॉयज स्कूल और इंडियन पब्लिक स्कूल देहरादून के बीच हुआ, जिसमें इंडियन स्कूल 3-2 से जीता।
दूसरे सेमीफाइनल मैच में द दून स्कूल देहरादून का मुकाबला सेंट पोल स्कूल दार्जिलिंग के बीच हुआ। जिसमें द दून स्कूल 9-1 से शानदार जीत दर्ज की।
उसके बाद फाइनल मैच खेला गया। फाइनल मैच में द दून स्कूल देहरादून का मुकाबला इंडियन पब्लिक स्कूल देहरादून के बीच हुआ। जिसमें द दून स्कूल ने इंडियन पब्लिक स्कूल को 7-0 से हरा कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
फेयर प्ले ट्रॉफी सेंट पोल स्कूल दार्जलिंग को, गोल्डन बूट द दून स्कूल के जय राणा को, मोस्ट वैल्युएबल प्लयेर आर्य आदित्य द इंडियन पब्लिक स्कूल को, गोल्डन गलव्स द दून स्कूल के कसाना को, बेस्ट ईमरर्जिंग प्लेयर सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के रिकम को दिया गया।
0 Comments