Header Ads Widget

Spasht Express 05 July 2024



उत्तराखंड में आज का मौसम

स्पष्ट एक्सप्रेस।

देहरादून, 05 जुलाई 2024: मौसम विभाग ने छह जुलाई तक उत्तराखंड के सभी जिलों खासकर कुमाऊँ मंडल में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के उधम सिंह नगर, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले को लेकर मौसम विभाग ने छह जुलाई तक रेड अलर्ट जारी किया गया है। चार जुलाई को भारी बरसात के साथ साथ आंधी तूफान और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है। देहरादून, हरिद्वार टिहरी और पौड़ी जिले में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है, जिसे लेकर आरेंज अलर्ट और शेष जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।









Post a Comment

0 Comments