Header Ads Widget

Spasht Express 10 May 2024

छिद्दरवाला में युवक का शव मिलने से सनसनी 

स्पष्ट एक्सप्रेस।
छिद्दरवाला, 09 मई 2024: 06 मई सोमवार को तीन पानी में एक युवती का शव मिला था। अब 08 मई बुधवार को उक्त शव से कुछ ही दूरी पर एक युवक का शव मिला है। जिसकी उम्र 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस जांच जारी है।
          छिद्दरवाला में खाली प्लॉट में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। छिद्दरवाला में मेन चौक से कुछ दूरी पर खाली प्लॉट मे उगी झाड़ियों में एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।
छिद्दरवाला मेन चौक से कुछ दूरी पर खाली प्लॉट के समीप एक मजार बनी है। जहां गुरुवार सुबह क्षेत्र की कुछ महिलाएं पूजा करने मजार पर गईं, तो उन्हें तेज दुर्गंध महसूस हुई । छानबीन करने पर समीप ही झाड़ी में एक शव दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बलविंदर सिंह को दी।
          बलविंदर सिंह ने मौके पर जाकर शव को देखा और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक आईपीएस जितेंद्र चौधरी ने बताया कि युवक की उम्र करीब 38 वर्ष है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
गौतलब है कि अभी पुलिस तीनपानी हत्याकांड की जांच में जुटी हुई है। जहां इसी दौरान उसी क्षेत्र में एक युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

भाकियू कार्यकर्ताओं नेआधा घंटा टोल फ्री कराए रखा

दीपेंद्र कंडारी।
डोईवाला, 09 मई 2024: डोईवाला स्थित लच्छीवाला टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के पदाधिकारियों ने तकरीबन आधा घंटा टोल फ्री कराया।
          टोल फ्री करने का कारण लोकल लोगों से आए दिन अवधारणा व दुर्व्यवहार टोल कर्मचारियों द्वारा किया जाता था आज हरिद्वार के जिला अध्यक्ष देहरादून अपना इलाज करने गए थे वहां से लौटते वक्त उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया।
जिस पर उन्होंने देहरादून के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा को सूचना दी सुरेंद्र सिंह खालसा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हरिद्वार के पदाधिकारी के साथ मिलकर टोल के बेरियल हटा दिए कुछ समय तक वहां फ्री चले उसके पश्चात डोईवाला पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा पुलिस प्रशासन द्वारा दोनों पक्षों की सुनी गई उसके बाद टोल के मैनेजर ने भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी से माफी मांगी और भविष्य में अभद्रता न करने का वादा किया।
टोल फ्री करने वालों में हरिद्वार के जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री, किसान नेता सुखराम पाल, अंकुर चौधरी, परमजीत सिंह काकू, अनूप कुमार, जसवीर सिंह, लवली प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।


एशियन वॉक गोल्ड मेडलिस्ट

मयंक गिरी का भव्य स्वागत 

स्पष्ट एक्सप्रेस।
श्यामपुर, 08 मई 2024: विश्व में भारत का परचम लहराने वाले एशियन गोल्ड मेडलिस्ट मयंक गिरी का स्वागत करने पहुंचे समस्त ग्रामवासी।
          खदरी खड़कमाफ निवासी मयंक गिरी का स्वागत करने भागीरथीपुरम गली न 4 पहुंचकर ग्रामवासियों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
          इस मौके पर ग्राम प्रधान श्रीमती संगीता थपलियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती बीना चौहान, समाज सेवी शांति प्रसाद थपलियाल, समाज सेवी विनोद चौहान, पवन रावत, शिवराज, अव्वल सिंह कठैत, संदीप गोस्वामी, अमित गोस्वामी, शिव कुमार गोस्वामी एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।
          बता दें कि श्रीलंका में आयोजित तीन दिवसीय एशियन योग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के मयंक गिरी ने एक गोल्ड, एक सिल्वर व ट्रॉफी जीतकर पूरे विश्व में भारत का परचम लहराया है। 03 मई को शुरू हुई एशियन योग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे मयंक कुमार गिरी ने तीन इवेंट्स ट्रेडिशनल, आर्टिस्टिक सिंगल व आर्टिस्टिक पेयर में प्रतिभाग किया। मयंक ने तीनों इवेंट्स में टॉप रैंक हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।       
          इसके साथ उन्होंने आर्टिस्टिक सिंगल इवेंट में 1 गोल्ड मेडल, ट्रेडिशनल इवेंट्स में एक सिल्वर व आर्टिस्टिक सिंगल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। 08 मई को ऋषिकेश श्यामपुर स्थित खदरी खड़कमाफ पहुंचने पर ग्रामवासियों ने मयंक का भव्य स्वागत किया।

मैनचेस्टर यूनाइटेड एकेडमी फुटबॉल क्लब इंग्लैंड में खेलने का सुनहरा मौका 

स्पष्ट एक्सप्रेस।
देहरादून, 09 मई 2024: अपोलो टायर्स/इंटरनेशनल मैनचेस्टर यूनाइटेड एकेडमी एवं डीएफए ने सुनहरा मौका दिया है। चयनित किए गए 51 खिलाड़ी जिनमें जिसमें अंडर-14 से 24 और अंडर-17 से 27 बालक-बालिकाओं का चयन किया गया।
          सेकंड राउंड दिल्ली के लिए, उसके बाद फाइनल राउंड होगा। बेंगलुरु मेंअगले महीने जून में सभी खिलाड़ियों का चयन मैनचेस्टर यूनाइटेड एकेडमी फुटबॉल क्लब के कोच खिलाड़ियों को चुनेंगे। जिसके बाद मैनचेस्टर यूनाइटेड एकेडमी फुटबाल क्लब इंग्लैंड के क्लब में खेलने का मौका मिलेगा।  
          उत्तराखंड के युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का यह एक सुनहरा अवसर है।


ऋषिकेश  शहर के लिए गौरव की  बात योगेश का जज बनना, युवाओं के लिए प्रेरणा बने गौरव: अनिता  ममगाईं
स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 09 मई 2024: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा 2022 की लिखित परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित हुआ,  ऋषिकेश के गंगा नगर निवासी  योगेश गुप्ता  का सिविल जज जूनियर डिविजन के पद पर चयन हुआ है। उन्हें उत्तराखंड में  तीसरी रैंक मिली है।
          इस अवसर पर नि. महापौर अनिता ममगाईं ने उनके घर जाकर योगीस और उनके परिजनों को सफलता पर बधाई और शुभकामनायें दी। इस अवसर पर अनिता ममगाईं ने कहा, हमारे शहर के लिए यह गर्व की है। हमारे यहाँ टेलेंट की कमी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि योगेश जज बनने के बाद आम जन को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा  युवा आज सफलता की सीढिया चढ़  रहा है। यह सिर्फ उसकी मेहनत परिजनों का समर्पण,  परिश्रम द्वारा संभव हुआ है। इस अवसर पर उन्होंने गुप्ता परिवार को भी बधाई और शुभकामनाएं दी।
          उत्तराखंड पीसीएस-जे-2023 में ऋषिकेश निवासी योगेश गुप्ता ने तीसरी रैंक हासिल की है। बताते चलें कि वर्ष 2022 में योगेश ने दिल्ली पीसीएस-जे की भी परीक्षा दी थी। इस परीक्षा में वे इंटरव्यू तक पहुंचकर, अंतिम चयन में महज 15 अंकों से रह गए थे। इस परीक्षा में कुल 16 युवाओं ने सफलता हासिल की है। 
          इस मौके पर संदीप शास्त्री, कमलेश जैन, विजय लक्ष्मी भट्ट, बृजपाल राणा, प्यारेलाल जुगलान, सुरेंद्र सिंह कैंतुरा, आशीष झांब, मदन कुमार शर्मा, संजय कक्कड़, दिनेश रावत, अरुण शर्मा, सुनीता सकलानी आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments