श्यामपुर, 08 मई 2024: विश्व में भारत का परचम लहराने वाले एशियन गोल्ड मेडलिस्ट मयंक गिरी का स्वागत करने पहुंचे समस्त ग्रामवासी।
खदरी खड़कमाफ निवासी मयंक गिरी का स्वागत करने भागीरथीपुरम गली न 4 पहुंचकर ग्रामवासियों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर ग्राम प्रधान श्रीमती संगीता थपलियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती बीना चौहान, समाज सेवी शांति प्रसाद थपलियाल, समाज सेवी विनोद चौहान, पवन रावत, शिवराज, अव्वल सिंह कठैत, संदीप गोस्वामी, अमित गोस्वामी, शिव कुमार गोस्वामी एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।
बता दें कि श्रीलंका में आयोजित तीन दिवसीय एशियन योग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के मयंक गिरी ने एक गोल्ड, एक सिल्वर व ट्रॉफी जीतकर पूरे विश्व में भारत का परचम लहराया है।
03 मई को शुरू हुई एशियन योग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे मयंक कुमार गिरी ने तीन इवेंट्स ट्रेडिशनल, आर्टिस्टिक सिंगल और आर्टिस्टिक पेयर में प्रतिभाग किया। मयंक ने तीनों इवेंट्स में टॉप रैंक हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
इसके साथ उन्होंने आर्टिस्टिक सिंगल इवेंट में 1 गोल्ड मेडल, ट्रेडिशनल इवेंट्स में एक सिल्वर व आर्टिस्टिक सिंगल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
आज 08 मई को ऋषिकेश श्यामपुर स्थित खदरी खड़कमाफ पहुंचने पर ग्रामवासियों ने मयंक भव्य स्वागत किया।
0 Comments