उत्तराखंड: 08, 09, 10 में हल्की बारिश की संभावना
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रायवाला में वार्षिक उत्सव, पहल (प्रगति एक आख्या है) मनाया गया
रायवाला, 03 मई 2024: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रायवाला में वार्षिक उत्सव,पहल (प्रगति एक आख्या है) कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आर्मी कैंट के कर्नल तरुण गौरव, डिप्टी कमांडर और सम्मानित अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल राजदीप दत्ता, एजुकेशन ऑफीसर के द्वारा दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत और सरस्वती वंदना के साथ शुरू की गई। इसके बाद विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य संतोष कुमार कुशवाहा द्वारा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक देखने को मिली जिसमें सबसे पहले राजस्थानी डांस कालबेलिया देखने को मिला ,छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी प्रस्तुति देखकर दर्शकों का मन मोह लिया। MIME(मूक नाटक) अतुल्य भारत के बारे में बताया गया है कि देश आजादी के बाद कैसे निरंतर आगे बढ़ रहा है।
गढ़वाली सॉन्ग मंगलाचरण ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। यह हमारे गढ़वाल की पौराणिक परंपरा को दर्शाता है। इसके बाद एक्शन सॉन्ग, नुक्कड़ नाटक में स्क्रीन समय और वास्तविक जीवन की जिम्मेदारियां को संतुलित करने का आधुनिक प्रयास दिखाया गया। इसके बाद हरियाणवी डांस ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। गढ़वाल की संस्कृति को आगे बढ़ते हुए गढ़वाली डांस ने भी दर्शकों का हृदय जीत लिया एरोबिक नृत्य का भी बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया और पंजाब की संस्कृति को दिखाते हुए पंजाबी डांस ने भी दर्शकों को ताली बजाने पर मजबूर किया।
इस कार्यक्रम के बाद मुख्य अतिथि व संयुक्त अतिथि द्वारा विद्यालय के 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया और राष्ट्रीय खेलों में उच्च प्रदर्शन करने पर 5 फुटबॉल खिलाड़ी और एक बालिका को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय के शिक्षकों को भी एकेडमिक में उत्कर्ष प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि कर्नल तरुण गौरव ने बच्चों को संबोधित किया। बच्चों को हर फील्ड में आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डीपी थपलियाल के धन्यवाद ज्ञापन व राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन अलका नेगी ओर छात्र दिव्यांश और छात्रा सांवि ओर शारदा के द्वारा किया गया। इस मौके पर आर्मी पब्लिक स्कूल की प्राचार्य कैप्टन दीक्षा शर्मा, उप्राचार्य अतुल और केंद्रीय विद्यालय रायवाला के पूर्व प्राचार्य रमेश शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।
विश्वविख्यात अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक वक्ता ब्रह्माकुमारी संस्था का फेस सिस्टर शिवानी जी का लाइव कार्यक्रम आयोजित
ऋषिकेश, 03 मई 2024: तीन हजार से अधिक श्वोताओं ने प्रातः आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर उनके आशीर्वचनो को सुना एवं राजयोग द्वारा स्वंम के ऊपर कंट्रोल करने की विधियो की जानकारी प्राप्त की।
ऋषि केश में आशीर्वाद वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में सिस्टर शिवानी जी ने कहा आज के घोर कलयुग में हम अपनी आत्मिक स्थिति से विमुख होकर बाडी कॉन्शियस हो गए हैं। सामने वाले से उसका ओहदा देखकर उससे बात करते हैं, यही हमारे अशांत व दुखी होने का कारण है। उन्होंने कहा ओहदा कभी परमानेंट नहीं होता। वक्त के साथ व हमारे कर्मानुसार बदलता रहता है जैसे कितना भी प्रभावशाली व्यक्ति हो रिटायरमेंट के बाद उसका ओहदा समाप्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि अच्छी सोच के पॉजिटिव शास्त्र द्वारा नेगेटिव को खत्म किया जा सकता है। सोच, बोल व कर्म में जो हम करेंगे वही व्यवहार के रूप में हमारे सामने आएगा इसलिए यह प्रश्न निराधार है कि मेरे साथ ऐसा क्यों हुआ। खुश रहने के लिए उन्होंने संकल्प कराया कि बीती को बिंदी लगाए किसी से कुछ गलत हुआ है तो उसे क्षमा कर दे, हमसे कुछ गलत हुआ है तो क्षमा मांग लें और वर्तमान में सबको दुआएं दें।
उन्होंने सभी श्रोताओं से अनुरोध किया कि स्वयं को खुश व शांत रखने के लिए ऋषिकेश के ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र द्वारा तीन दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर में सुबह 6 से 7 एवं शाम को 6 से 7 बजे सम्मिलित होकर अपने मन पर कंट्रोल करने की विधियो को सीखने का आग्रह किया।
मंच का संचालन बीके सुशील ने किया। साथ ही मंच पर देहरादून सब जोन की प्रमुख प्रशासनिका बीके मंजू दीदी जी, नजीबाबाद केंद्र की प्रमुख संचालिका बीके शालू दीदी जी, रुड़की सेंटर की प्रमुख संचालिका बीके गीता दीदी जी, हरिद्वार केंद्र की प्रमुख संचालिका बीके मीना दीदी जी एवं ऋषिकेश सेंटर की प्रमुख संचालिका राजयोगिनी बीके आरती दीदी जी एवं ऋषिकेश के साधु संत भी उपस्थिति रहे।
जिनमे मुख्यत: महामंडलेश्वर ईश्वर दास जी महाराज !(संस्थापक अध्यक्ष कृष्णन्यन देसी गौ रक्षा), महामंडलेश्वर दयाराम दास जी महाराज (अध्यक्ष विरक्त वैष्णो मंठ),
महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज (अध्यक्ष तुलसी मानस मंदिर),
महंत छोटन दास जी महाराज (विराक्त वैष्णव मंडल),
महंत स्वामी आलोक हरि महाराज (अखिल भारतीय संत समिति), श्री 108 कृपालु महाराज जी मंच पर उपस्थित रहे।
लोगों में कार्यक्रम को लेकर बहुत उत्साह दिखा। प्रात: 6:30 बजे शुरू होने वाले कार्यक्रम के लिए श्रोतागणो ने सुबह 5:00 बजे से स्थान ग्रहण करना शुरू कर दिया था। सभी ने मंत्रमुग्ध होकर शिवानी दीदी को सुना।
कार्यक्रम के उपरांन्त दीदी जी ने मेडिटेशन कराया और इस मेडिटेशन की स्थिति में श्रोताओं ने शांतिपूर्वक प्रस्थान किया।
कार्यक्रम में शहर के गण-माण्य व्यक्तियों में से मेयर अनीता ममगाई, पूर्व चैयरमेन दीप शर्मा, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजीव मोहन, पूर्व राज्य मंत्री किशन कुमार सिंघल, पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता, टीएचडीसी के सीएमडी राजीव बिश्नोई, राज्यसभा प्रतिनिधि गोपाल अग्रवाल, महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल, सिंधी बिरादरी के अध्यक्ष प्रेम चंदानी, रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा सीमा, रोटरी दिवास की भावी अध्यक्षा तनु सिन्धी, लेडीज क्लब की अध्यक्षा पूनम अगीचा, गगन सिंह बेदी, ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, कुसुम जोशी आदि तीन हजार से अधिक व्यक्ति उपस्थित रहे।
छिद्दरवाला, 03 मई 2024: छिद्दरवाला में अंग्रेजी शराब की दुकान खोले जाने पर ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने दुकान में तालाबन्दी कर दुकान के बाहर धरना शुरू कर दिया।
शुक्रवार सुबह छिद्दरवाला में नैनीताल बैंक के समीप अंग्रेजी शराब की दुकान खोली गई। ग्रामीणों को भनक लगते ही जनप्रतिनिधियों के साथ ही महिलाएं दुकान बंद कराने के लिए एकत्र हो गईं । ग्रामीणों की भीड़ होने पर दुकान के कर्मचारियों ने दुकान पर ताला लगा दिया। रायवाला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद ग्रामीण दुकान के समीप टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए। आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने भी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों के दुकान बंद करने पर उन्होंने कहा कि दुकान तो खुलनी ही है। ग्राम प्रधान छिद्दरवाला कमलजीत कौर ने बताया कि हमने एसडीएम ऋषिकेश से मिलकर छिद्दरवाला में शराब की दुकान नहीं खोलने की गुजारिश की थी। उन्होंने हमें आश्वासन दिया था कि छिद्दरवाला में शराब की दुकान नहीं खुलेगी।
समाजसेवी बलविंदर सिंह ने बताया कि बैंक, स्कूल व मंदिर के बीच मे शराब की दुकान खुली है। हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे। इस मौके पर आयुष रावत,अनीता राणा, विमला नैथानी, हरीश पैन्यूली, हिमांशु पंवार, अतुल शर्मा, सुशीला बगियाल ,संगीता गुरुंग, संजना भंडारी, हेमा ठकुरी, सुशीला नेगी मौजूद रहे।
**** दुखद समाचार ****
स्पष्ट एक्सप्रेस।
देहरादून, 04 मई 2024: बड़े दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा हैं कि हमारे युवा राज्य आंदोलनकारी साथी *श्री संतोष सेमवाल (53) का देर रात देहान्त* हो गया है। वह परिहवन विभाग में निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे।
अन्तिम संस्कार हेतु अभी सुबह 09-30 बजे* अपने निवास स्थान *रेसकोर्स नजदीक धोबी चौक से हरिद्वार* प्रस्थान करेंगे।
ईश्वर से उनकी आत्मा की शान्ति हेतु प्रार्थना करते हैं।
0 Comments