Header Ads Widget

03 May Spasht Express 2024


दिसंबर 2022 से नेपाली फार्म में शौचालय ढूंढता विदेशी पर्यटक


राइंका कनैलधार ब्लॉक जाखणीधार का हाई स्कूल व इंटरमीडिएट 
बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा
स्पष्ट एक्सप्रेस।
टिहरी गढ़वाल, 30 अप्रैल 2024: राजकीय इंटर कॉलेज कनैलधार, जाखणीधार ब्लॉक में आज परिषदीय परीक्षा 2024 का परीक्षा परिणाम राजकीय इंटर कॉलेज कनैलधार, जाखणीधार ब्लॉक में आज परिषदीय परीक्षा 2024 का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ।
          जिसके अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज कनैलधार जिला टिहरी गढ़वाल की बोर्ड परीक्षा में स्कूल का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा। विद्यालय के हाई स्कूल के 24 में से 24 बच्चे उत्तीर्ण हुए।
          इसी क्रम में इंटरमीडिएट में 25 बच्चों का परीक्षा परिणाम भी 100% रहा।
       उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को रसायन विज्ञान प्रवक्ता मंगल सिंह रावत ने बधाई व शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मैं कामना करता हूं कि बच्चों का भविष्य उज्जवल हो और हर कामयाबी की सीढ़ी इनको नसीब हो।




श्री गंगा सभा रजिस्टर्ड ऋषिकेश के द्वि–वार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति से जगमोहन सकलानी अध्यक्ष व राहुल शर्मा सचिव चुने गए                                             . 
स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 02 मई 2024: श्री गंगा सभा रजिस्टर्ड की आम सभा श्री हर्षवर्धन शर्मा की अध्यक्षता में चुनाव संपन्न हुए।
          प्रबंध कार्यकारिणी में चुने जाने वाले पदाधिकारी में उपाध्यक्ष पद पर श्रीरामकृपाल गौतम, नरेश चौहान, प्रेम चंदानी, सुरेंद्र पंत, तथा मंत्री पद पर राजकुमार राजपाल, विनोद पाल, मदन शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर रमन शर्मा, सांस्कृतिक सचिव श्रीमती शोभा शर्मा, विधिक सलाहकार  राकेश सिंह  एडवोकेट, चुने गए।                                      .           संरक्षण मंडल भरत मंदिर महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य जी महाराज, महंत ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज, महंत रामेश्वर दास जी महाराज, महंत हरिगिरभाचार्य जी महाराज, आदि प्रबंधन संरक्षक मंडल पूर्व की भांति यथावत रखे गए।
          नव मनोनीत अध्यक्ष  जगमोहन सकलानी ने सभी श्री गंगा सभा के सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि मां गंगा जी की आरती त्रिवेणी घाट पर और भव्य बनाने के लिए  व  सौंदर्यकरण तथा अतिक्रमण मुक्त करने के लिए समस्त कार्यकारिणी के साथ मिलकर प्रयास किया जाएगा।                       इस बैठक में  चंद्रशेखर शर्मा, कमल शर्मा, राजेश नौटियाल, मनोज कुमार, सुभाष चंद्र बैरागी, बृजेश शर्मा, विनोद पाल, मदन शर्मा, यश अरोरा, सुरेंद्र राणा, विनोद नौटियाल, विजेंद्र शर्मा, गौरव कलरा, शिवेंद्र ध्यानी, सुदेश शर्मा, जतन भटनागर, बाबा ओमप्रकाश छाबड़ा आदि अन्य गंगा सभा के सदस्य उपस्थित थे।






Post a Comment

0 Comments