दिंनाक 08 अप्रैल 2024 स्पष्ट एक्सप्रेस ।
चौदह बीघा में कमर्शियल वाहन और ई रिक्शा की मनमानी से स्थानीय नागरिको का जीना हुआ दुर्भर
![]() |
नरेंद्र नगर विधान सभा के तीन बार के वर्तमान के विधायक को जिताने में भी यहां के मतदाताओं का हर बार विशेष योगदान रहा है परंतु यह विषय शायद उनके संज्ञान में नहीं है, एक समय वर्तमान विधायक की कोशिश से जो ब्रिज चौदह बीघा निवासियों की सुविधा के लिए चंद्रभागा नदी पर बनाया गया था, वह आज कमर्शियल वाहनों और ई रिक्शा वाहन चालको की मनमानी के कारण यह पुल चौदह बीघा के निवासियों का जी का जंजाल बन गया है ,चौदह बीघा को ऋषिकेश से मुनि की रेती को जोड़ने वाली लगभग 3:30 मी मीटर चौड़ी रोड जो की चौदह बीघा, राजीव ग्राम ,भजन गढ़ के वार्ड न. 05,06,तथा 07 के निवासियों के लिए एकमात्र लाइफ लाइन रास्ता है , कमर्शियल वाहन और ई रिक्शा,तपोवन राम झुला की ओर निर्माण कार्य का सामान ले जाने वाली ट्रैक्टर ट्रॉलीयों के वाहन चालको की मनमानी के कारण 14 बीघा निवासियों का रोजमर्रा की जिंदगी में जीना मुहाल कर दिया है, ऋषिकेश स्थानीय पुलिस द्वारा अपनी सरदर्दी से बचने के लिए वीकेंड पर सारा ट्रैफिक इस रोड पर डायवर्ट कर दिया जाता है और और एक समय ऐसा भी आता है जब ई रिक्शा, थ्री व्हीलर, थ्री व्हीलर विक्रम वाहनों की मनमानी की वजह से स्थानीय नागरिको का पैदल भी घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है ई-रिक्शा और कमर्शियल तिपहिया वालों तपोवन की और निर्माण कार्य को जाने वाले ट्रेक्टर की मनमानी उस समय देखने को मिलती है, जब इस रोड पर चलने की जगह नहीं बचती, इसके बाद यह कमर्शियल तिपहिया वाहन, ई रिक्शा, सारे कायदे कानून को ठेंगा दिखाते हुए चौदह बीघा के वार्ड नंबर 6 वार्ड नंबर 7 की राजीव ग्राम की गलियों से मैं घुसकर इनमे राम झूला लक्ष्मण झूला पहुंचने की होड़ लगी रहती है, क्योकि स्थानीय प्रशासन , ऋषिकेश आरटीओ , ट्रैफिक पुलिस तथा टिहरी जिला प्रशासन इन गलियों से बेखबर है, अतः यह थ्री व्हीलर ई रिक्शा वाले अपने वाहन क्षमता से तीन से चार गुना सवारी बैठाकर दिनभर यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों के जीवन के साथ सरेआम खिलवाड़ करते हैं, इस दौरान स्थानीय चौदह बीघा के निवासियों पर यहां दिनभर मुसीबत बनी रहती है, आए दिन ई-रिक्शा कमर्शियल वाहन वाले को स्थानीय निवासियों से उलझते हुए सरेआम दिखाई दे जाते हैं पिछले वर्षों में बाहरी प्रदेशों से से आने यात्रियों के साथ कुछ असमाजिक तत्व जो अपने वाहनों में लाठी डंडा अन्य कभी-कभी अवैध हथियार भी लेकर चलते हैं, कई बार स्थानीय निवासियों के साथ मार पिटाई करते हुए सरेआम नजर आ जाते हैं , चौदह बीघा की इन संकीर्ण गलियों में जहाँ पर दो, टू व्हीलर का भी एक साथ गुजरना मुश्किल होता है ,ई-रिक्शा कमर्शियल वाहन चालको की मनमानी से टूरिस्ट सीजन के दौरान यहां पर कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो जाती है, पिछले दो वर्षो से स्थानीय चौदह बीघा नागरिकों ने अपने स्तर पर पर बाहरी वाहनों की आवाजाही रोकने हेतु बैरियर भी लगाया गया था परंतु पुलिस प्रशासन , मुनि की रेती नगर पालिका प्रशासन और जिला प्रशासन का सहयोग ना मिलने के कारण मुनि की रेती की ओर से ऋषिकेश को आने वाले कमर्शियल वाहन ई रिक्शा वाहनों पर रोक नहीं लग सकी थी , जिसका खमियाजा पिछले यात्री सीजन में चौदह बीघा , राजीव ग्राम, भजन गढ़ के स्थानीय निवासियों को झेलना पड़ा था , यदि इस वर्ष भी स्थानीय नगर पालिका प्रशासन, पुलिस प्रशासन टिहरी जिला प्रशासन द्वारा इस गंभीर विषय पर ध्यान नही दिया गया तो एक बार फिर से चौदह बीघा, राजीव ग्राम में रहने वाले आम आदमी का इस टूरिस्ट सीजन में जीना दुर्भर होने होने वाला है ।
![]() |
| फ़ाइल फोटो |



0 Comments