राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में हरिपुर के राजवीर सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त कर उत्तराखंड का परचम लहराया
रायवाला, 13 अप्रैल 2024: भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) द्वारा 28 से 30 मार्च तक नोएडा उ.प्र. में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप-2024 के अंडर-15 वर्ग, 85 किग्रा भार में कांस्य पदक हासिल कर उत्तराखंड में परचम लहराया है।
हरिपुर के राजवीर सिंह की इस उपलब्धि पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार के कुलपति डॉ चिन्मय पांड्या ने उन्हें बधाई व शुभाशीष दिया। कांस्य पदक प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
राजवीर सिंह देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार में कोच नरेंद्र गिरी द्वारा कुश्ती का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
0 Comments