देहरादून, 02 मार्च 2024: जीपीएस टोल प्रणाली नेशनल हाईवे : अब फास्टैग को बंद करने और जीपीएस टोल प्रणाली की तैयारी का काम शुरू हो गया है और यात्रा के लिए तय की गई दूरी और यात्रा के लिए लगने वाले टोल टैक्स की सटीक गणना के लिए नेशनल हाईवे पर जियोफेंसिंग भी शुरू हो गई है। इसका मतलब है कि अब टोल टैक्स का कलेक्शन जीपीएस के जरिये किया जाएगा। इससे वाहन चालाकों को क्या फायदा होगा और जीपीएस प्रणाली से टोल कलेक्शन की शुरूआत सबसे पहले कौन से नेशनल हाईवे से होने वाली है, कल देखें स्पष्ट एक्सप्रेस।
गढ़ी मयचक में चल रहा अवैध नशा बेचने का धंधा
श्यामपुर गढ़ी, 01 मार्च 2024: ग्राम गढ़ी मयचक में बड़े पैमाने पर अवैध नशे का कारोबार फल फूल रहा है। जिसमें नव युवकों के साथ-साथ कम उम्र के बच्चों को भी नशे की ओर ले जाया जा रहा है जिससे बच्चों के अभिभावाक खासे परेशान हैं।
नशे के बढ़ते कारोबार के विरोध में समाजसेवी मंगल सिंह रावत ने मोर्चा खोला है। उन्होंने इस संबंध में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों को इस संबंध में मौखिक रूप से अवगत भी कराया।
शुक्रवार शाम मंगल सिंह रावत ने जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमन रांगड़ व स्थानीय लोगों के साथ मिलकर श्यामपुर चौकी इंचार्ज पंकज कुमार को शिकायती पत्र देकर क्षेत्र में नशे के बढ़ते चलन में लगाम लगाने की गुजारिश की।
उन्होंने कहा कि गढ़ी मयचक की कई दुकानों में यह नशा नवयुवक बच्चों को बेचा जा रहा है। जिससे बच्चों के अभिभावक खासे परेशान हैं। कई महिला अभिभावकों ने मंगल सिंह रावत को इस संबंध में बताया भी है। उन्होंने इस संबंध में क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों व जागरूक लोगों से नशे के कारोबार को खत्म करने का सहयोग मांगा जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी को अहसास ही ना हो कि नशे जैसी भी कोई चीज होती है।
नेपालीफार्म, 01 मार्च 2024: सुबह 11 बजे करीब नेपाली फार्म तिराहे में हाईवे किनारे पांडे प्लॉट की ओर जा रही पाइप लाइन फटने से बौछार की तरह पानी निकलने लगा। जिसकी फोटो वीडियो बनाकर जल निगम के अधिकारियों को भेजी गई। जिसका जल निगम एई देहरादून कंचन रावत ने संज्ञान लेते हुए दिखवाने को कहा। कुछ ही मिनटों में सहायक अभियंता ऋषिकेश मनोज जोशी ने भी भेजी गई फ़ोटो का संज्ञान लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए ठेकेदार को मौके पर भेजा। इसीबीच जल निगम सुपरवाइजर अशोक कुमार ने भी संज्ञान लिया।
जल निगम के ठेकेदार इरशाद ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए पाइप लाइन के पानी को बंद करवाकर फाटे पाइप को ठीक करवाया।