18 Febuary Spasht Express 2024


बंद स्ट्रीट लाइट भी हैं गांव में बढ़ती चोरियों का कारण


स्पष्ट एक्सप्रेस
खैरी खुर्द, 17 फरवरी 2024: ग्राम खैरी खुर्द की लेनों की स्ट्रीट लाइटें  बंद पड़ी हैं, जबकि गांव में आए दिन चोरियां बढ़ती जा रही हैं। जिसका कारण स्ट्रीट लाइटों का बंद पड़े रहना भी है। 
     

रात के समय इन लाइटों के नीचे किसी संदिग्ध का खड़े रहने का पता चल जाता है। जबकि लाइटों के ना जलने के कारण का संदिग्ध फायदा   उठाकर नो दो ग्यारह हो जाते हैं या कॉलोनियों की सड़कों पर निडर होकर घूमते हैं। जिला पंचायतों, प्रधानों, उप प्रधानों वार्ड मेंबरों को अपनी जिम्मेदारी समझकर प्रत्येक लेन की स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करवाना चाहिए।     

       यदि लाइट जली हो तो दूर से ही लाइट के नीचे खड़ा संदिग्ध दिखाई दे सकता है। 


Post a Comment

0 Comments