ग्राम खैरी कलां में क्षतिग्रस्त आंतरिक सड़कों का निर्माण कार्य शुरू
स्पष्ट एक्सप्रेस
खैरी कलां, 10 फरवरी 2024: ग्रामसभा खैरी कलां के ग्राम प्रधान चंद्रमोहन पोखरियाल द्वारा समस्त ग्रामीण के साथ मिलकर जल जीवन मिशन के अंतर्गत जो आंतरिक मार्ग क्षतिग्रस्त हुए थे उनके निर्माण कार्य शुरू होने पर वार्ड सदस्य श्रीमती शांति नौटियाल व ग्रामीणों के साथ मिलकर कार्य का निरीक्षण किया गया।
चंद्रमोहन पोखरियाल ने बताया कि विगत 10 माह पूर्व जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी की लाइन डालने का कार्य शुरु किया गया था। जिस कारण खैरी कलां के आंतरिक मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए थे। जिसके चलते माह अक्टूबर 2023 में उनके द्वारा अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर क्षतिग्रस्त मार्गों व गली नंबर 41 में क्षतिग्रस्त पुलिया के निर्माण कार्य हेतु प्रस्ताव दिया गया था। अब जल जीवन मिशन का कार्य पूर्ण होने एवं पीडब्ल्यूडी की टेंडर प्रक्रिया के उपरांत 17 लाख रुपए की लागत से जल जीवन मिशन द्वारा क्षतिग्रस्त खैरी कलां की आंतरिक सड़कों का निर्माण कार्य व गली नंबर 41 की पुलिया का निर्माण कार्य शुरू किया गया है।शीघ्र ही ग्राम वासियों को आवागमन में इसका लाभ मिलेगा खैरी कलां श्यामपुर ऋषिकेश क्षेत्र एवं डोईवाला ब्लॉक का पहला ऐसा गांव है जिसमें जल जीवन मिशन का कार्य पूर्ण हो गया है।
84 लख रुपए की लागत से पूर्ण होने के उपरांत क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस कार्य में सहयोग करने के लिए ग्राम प्रधान ने समस्त खैरी कलां वासियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जय कृष्णा अन्थवाल, प्रशांत चमोली, रमेश चावला, शकुंतला जयसवाल, नत्थी सिंह असवाल, सुंदर सिंह पंवार, सुरेंद्र सिंह रावत, वासुदेव नौटियाल, जसपाल कंडारी, आत्माराम पु॔वाल व ठेकेदार कमल प्रजापति, विमल रतूड़ी, नरेश बिष्ट, हर्षपति सेमवाल एवं पीडब्ल्यूडी विभाग से विनोद भारती एवं ओमप्रकाश व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
0 Comments