खदरी (श्यामपुर), 10 फरवरी 2024: निजी विद्यालय संघ, उत्तराखंड की प्रदेश स्तरीय बैठक 11 फरवरी 2024 को खदरी, श्यामपुर ऋषिकेश, देहरादून, उत्तराखंड में आयोजित होनी है। जिसमें उत्तराखंड के 13 जनपदों से निजी विद्यालय प्रबंधक प्रतिभाग कर रहे हैं।
निजी विद्यालय संघ के संयोजक डॉ. किशोर कुमार पंत ने बताया कि उक्त प्रदेश स्तरीय बैठक में उत्तराखंड को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणीय स्थान दिलाने के लिए निजी विद्यालय संघ सीमांत जिलों से प्रदेश स्तर तक जागरूकता अभियान चलाएगा। साथ ही उत्तराखंड में निजी विद्यालयों की समस्याओं के समाधान हेतु सरकार से सहयोग मांगेगा और सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे नवाचारी प्रयासों में सहयोगी बनने का काम निजी विद्यालय संघ करेगा।उक्त बैठक में प्रदेश के समस्त 13 जनपदों के विद्यालयों के प्रबंधक/संचालक प्रतिभाग करेंगे।
0 Comments