सरकारी संपत्ति पर लगा माननीयों के बैनरों से सजा रिस्पना पुल हाईवे पर लगा ओवर हैड बोर्ड

    
स्पष्ट एक्सप्रेस ब्यूरो
देहरादून, 12  जनवरी 2024: रिस्पना नदी के पुल पर बने हाईवे के उपरोक्त दोनों ओवर हेडबोर्ड जो कभी आम नागरिक, राहगीरों और टूरिस्ट की जानकारी के लिए विभिन्न स्थानों की दूरी बताने के लिए लगाए गए थे,  लेकिन हाईवे के ऊपर लगे इन ओवर हैड बोर्ड को देखकर अब ऐसा लगता है जैसे यह  अब माननीयों व उनके छूट भैय्या नेताओं की निजी संपत्ति बनकर रह गई है। ये ओवर हैड बोर्ड जिसमें वे या चाहें जैसे संदेश, बधाई, जन्मदिन की शुभकामनाएं देने का पैड बन गए हैं। हाईवे के अधिकारी इन बोर्डों को अनदेखा करते नजर आ रहे हैं।
हालंकि संबंधित अधिकारियों से इस संबंध में संपर्क नहीं हो पाया, लेकिन रिस्पना  पुल हाईवे पर लगे उपरोक्त ओवर हैंड बोर्ड को देख कर ऐसे लगता है कि गूगल मैप आने के बाद से उनकी आवश्यकता खत्म हो गई है। इस लिए संबंधित विभाग द्वारा हाईवे के इन बोर्डों को माननीयों के जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देने के लिए आरक्षित कर दिया है।
लेकिन इन बैनरों  पर माननीययो के फोन नंबर प्रिंट  प्रिंट न होने के कारण आम आदमी  के समक्ष एक  यक्ष प्रश्न  खड़ा हो गया है  कि वे बिना मोबाइल नंबर की जानकारी  के अपने चहेते माननीययो को हार्दिक शुभकामनाएं कैसे प्रेषित करेगे ? 

Post a Comment

0 Comments