Header Ads Widget

22 January Spasht Express 2024

बाबा केदार नाथ जी महाराज एवं भगवान नारायण जी सहित भगवती आदि शक्ति की कृपा से रविवार 21 जनवरी को अखण्ड भारत शक्ति पीठ ट्रस्ट के अनुयाइयों को प्रभु श्री राम भक्त हनुमान जी महाराज के दर्शन प्राप्त हुए। हनुमान गढ़ी मंदिर में झाडू लगाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 
 देवभूमि के चारों धामों से जो पवित्र जल लेकर आए जल को यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को प्रभु श्री राम जी का पटका उढ़ाकर और ध्वज के साथ अखण्ड भारत शक्ति पीठ ट्रस्ट की टीम।( परम आदरणीय वैदान्ताचार्य स्वामी सदानंद गिरि जी महाराज (पूर्व एसएचओ हरियाणा पुलिस), कैप्टन कैप्टन शीशपाल पोखरियाल (इंजीनियर) श्रीकृष्ण दया ऐकेडमी स्कूल के आचार्य सुबोध कोटियाल, पण्डित अमित मोहन शर्मा (आचार्य), पवन संघल (समाज सेवी), सारथी विजय सिंह कैंतुरा ने भेंट किया। 
इस अवसर पर हनुमान गढ़ी के महंत (मुख्य पुजारी) राजू दास जी महाराज से भी भेंट करने का अवसर प्राप्त हुआ। 

ऋषिकेश खदरी निवासी संदीप बख्शी भी अयोध्या नगरी में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने।
                         कार सेवक संदीप बख्शी
ऋषिकेश खदरी निवासी संदीप बख्शी भी अयोध्या नगरी में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने।
राम मंदिर ट्रस्ट को धनराशि सौंपते हुए ऋषिकेश खदरी निवासी कारसेवक संदीप बख्शी।


सेवा निकेतन कार्यक्रम में गढ़वाल 200 प्रतिनिधियों ने सहभाग किया
स्पष्ट एक्सप्रेस
21 जनवरी 2024: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवाओं विभाग द्वारा सेवा संस्था मिलन कार्यक्रम का स्वामी नारायण आश्रम ऋषिकेश में आयोजन किया गया।
इस सेवा निकेतन कार्यक्रम में गढ़वाल के 75 संस्थाओं के 200 प्रतिनिधि द्वारा सहभाग किया गया। तीन सत्र में किए गए कार्यक्रम विभिन्न क्षेत्र में काम कर रही संस्थाओं के प्रतिनिधि द्वारा अपने संस्था के द्वारा संचालित किया जा रहे कार्यों की रूपरेखा रखी गई। आपसी सहयोग प्रदान करने हेतु भविष्य में सेवा संस्था मिलन समारोह करती रहेगी।
मुख्य कार्यों की श्रेणी गौसेवा आधारित गतिविधियां, पर्यावरण, स्वावलंबन अंतिम व्यक्ति तक सेवा का कार्य पहुंच सके सभी संस्थाओं को आपसी  समन्वय बना में बनाना हेतु इस कार्यक्रम का मुख्य ध्यान रहा है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर शैलेंद्र, प्रांत प्रचारक उत्तराखंड, पवन जी प्रांत सेवा प्रमुख उत्तराखंड आदि गणमान्य उपस्थित थे।




आजादी के बाद श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का यह दूसरा ऐसा अवसर जब हर भारतवासी उत्साहित है : त्रिवेन्द्र सिंह रावत
स्पष्ट एक्सप्रेस
ऋषिकेश, 21 जनवरी 2024: श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आज पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने श्री राम लला के स्वागत में ऋषिकेश स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर के घाट पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान में भाग लेकर श्रमदान किया। पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र ने सभी के साथ मिलकर घाट की साफ-सफाई की और कहा कि 22 जनवरी को सभी लोग मिलकर श्री राम लला का स्वागत भव्य रूप से करें, दीपावली जैसा उत्सव मनाएँ, घरों में दीप जलाएं। उन्होंने कहा की आजादी के बाद यह दूसरा ऐसा अवसर है जब हर भारतवासी खासा उत्साहित है और पूरा देश राममय हो रखा है। स्वच्छता कार्यक्रम से पहले पूर्व सीएम ने प्राचीन वीर भद्र मंदिर, ऋषिकेश में पूजा अर्चना कर भोले बाबा का आशीर्वाद लिया। 
इस अवसर पर नि. मेयर ऋषिकेश अनिता मंमगाईं, भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, राज्यमंत्री कुसुम कंडवाल, पूर्व राज्यमंत्री कृष्णा कुमार सिंघल, संदीप गुप्ता, शमशेर सिंह सत्याल , विनय उनियाल, सुरेंद्र सुमन, गौरव कैंथोला, अविनाश सेमल्टी, रविंदर कश्यप, निर्मला उनियाल, निखिल बर्थवाल, प्रताप राणा, पुनिता भंडारी, रोमा सहगल, हैप्पी सेमवाल, शरद मिश्रा, राजीव गुप्ता, बालम सिंह रावत, हेमलता चौहान, राजेश कोठियाल, पूनम डोभाल के अलावा पार्टी के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

जानकी झूला रेहड़ी व फड़ विक्रेताओं ने श्रीराम के जयकारों के संग नगर क्षेत्र में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली
स्पष्ट एक्सप्रेस
ऋषिकेश, 21 जनवरी 2024: अयोध्या में होने वाली श्रीराम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती- ढालवाला के तत्वाधान में जानकी झूला रेहड़ी व फड़ विक्रेताओं ने श्रीराम के जयकारों के संग नगर क्षेत्र में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। इसके बाद पालिका की टीम व सहयोगी संस्थाओं ने मुनिकीरेती वाल्मिकी मंदिर में व आसपास सूखे कूड़े के विरूद्ध विशेष स्वच्छता अभियान चलाया, जिसमें 40 किलोग्राम सूखा कूड़ा एकत्र कर खाराश्रोत स्थित अपशिष्ट केंद्र में भिजवाया गया। 
गौरतलब है कि जिलाधिकारी टिहरी के आदेशानुसार नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला मंदिरों व गंगा घाटों को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने में लगी है। अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह ने बताया कि अयोध्या में होने वाली श्रीराम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत दिनांक 14 से 22 जनवरी तक को पालिका उत्सव के रूप में मना रही है। इसके तहत निकाय क्षेत्र के मंदिरों व गंगा घाटों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला के तत्वाधान में जानकी झूला के रेहड़ी व फड़ विक्रेताओं ने धूमधाम से भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली, शोभायात्रा में सभी जमकर झूमे। शोभायात्रा जानकी झूला, लक्ष्मणझूला मार्ग, कैलाश गेट, शीशम झाड़ी, 14 बीघा से होते हुए जानकी झूला में समाप्त हुई। इसके बाद निकाय व वेस्ट वॉरियर्स की संयुक्त टीम ने मुनिकीरेती स्थित वाल्मिीकी मंदिर व आसपास सूखे प्लास्टिक कूड़े के विरूद्ध सफाई अभियान चलाया। इस दौरान 40 किलोग्राम सूखा प्लास्टिक कूड़ा एकत्र किया गया। 
मौके पर पालिका से जितेंद्र सिंह सजवाण, मंडी अध्यक्ष विनोद कुकरेती, समाजसेवी भरत विष्ट, जितेंद्र यादव, धर्मेंद्र सिंह, राकेश चौधरी, दिनेश चौरसिया, टिंकू पाल, राधा रानी, मंजू देवी, लक्ष्मी देवी, बादल, अरूण, पप्पू, वेस्ट वॉरियर्स प्रेम, अजीत, अनुराग, नीरज आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments