Header Ads Widget

नरेन्द्रनगर में श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल द्वारा तुलसी दिवस पर अनेकों प्रतियोगिताएं आयोजित

 मंगलवार , 26 दिसंबर 2023

स्पष्ट एक्सप्रेस  ब्यूरो 

तुलसी दिवस पर अनेकों प्रतियोगिताएं आयोजित

नरेन्द्रनगर। नगर की जानी-मानी शिक्षण संस्था श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में तुलसी दिवस मनाने की एक शानदार पहल की शुरुआत की गई है।कॉलेज के प्रधानाचार्य पंकज ड्यूंडी के मार्गदर्शन में विद्यालय परिसर में तुलसी का पौधा लगाकर,उसकी परिक्रमा,मांगल गीत गाते हुए विधिवत पूजा/अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। छात्र-छात्राओं ने लोक नृत्यों की प्रस्तुतियों से जहां सभी का मन मोह लिया ,वहीं बच्चों की माताओं की लोकगीत, लोक नृत्य,श्लोक, आदि विषयों की प्रतियोगिताओं  ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए । प्रधानाचार्य पंकज ड्यूंडी, अध्यापिका कमलेश व पार्वती नौटियाल ने तुलसी की महत्ता को समझाते हुए बताया कि इस पौधे का आदि युग से धार्मिक, वैज्ञानिक व सांस्कृतिक महत्व है, तुलसी को मां लक्ष्मी का रूप व भगवान विष्णु की भक्त होने के चलते, हरिप्रिया भी कहते हैं, हिंदू सनातन में तुलसी को मां का दर्जा प्राप्त है।  इस मौके पर बच्चों और उनकी माताओं ने घर में तुलसी का पौधा लगाए जाने की शपथ ली।इस कार्यक्रम से सभी बच्चों सहित उनकी माताओं में बड़ा उत्साह था, माता और बच्चों का कहना था कि इस तरह के कार्यक्रमों से उन्हें अपनी संस्कृति सभ्यता तथा चीजों के बारे में जानने का मौका मिलता है, इसलिए ऐसे कार्यक्रम स्वागत योग्य हैं। मदर कॉन्टैक्ट की लोकगीत प्रतियोगिता में श्रीमती बबली पुंडीर ने प्रथम, लोक नृत्य में श्रीमती पुष्पा नेगी ने प्रथम और श्लोक प्रतियोगिता में श्रीमती सरिता देवी ने प्रथम तथा सभी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाली श्रीमती कविता देवी, सहित सभी को नकद राशि देकर,प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया।  हिंदू संस्कृति पर आधारित ऐसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए नगर वासियों ने विद्यालय स्टाफ व प्रधानाचार्य की प्रशंसा की है। इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य पंकज ड्यूंडी, शिक्षिका कमलेश ड्यूंडी,पार्वती नौटियाल, मनीषा भट्ट, मीनाक्षी नेगी, ज्योति रावत, कुसुम भंडारी, संगीता गुप्ता, दुर्गा राणा, पंकज भंडारी,ज्योति केड़ियाल, शैला गुसाईं ,मेघा तिवारी, आशा ड्यूंडी व कविता नेगी आदि थे।

Post a Comment

0 Comments