Header Ads Widget

14 December Spasht Express 2023



परिवहन विभाग ऋषिकेश ने चलाया स्कूली वाहनों के विरुद्ध संघन चैकिंग अभियान
स्पष्ट एक्सप्रेस।
रूषाफार्म, 13 दिसंबर 2023: संभागीय परिवहन अधिकारी देहरादून के निर्देशों के अनुपालन में परिवहन विभाग ऋषिकेश ने स्कूली वाहनों के विरुद्ध संघन चैकिंग अभियान चलाया।
ऋषिकेश क्षेत्रांतर्गत गुमानीवाला, मंशादेवी फाटक, आईडीपीएल, नेपालीफार्म, छिद्दरवाला, लालतप्पड़, भानियावाला, रानीपोखरी आदि स्थानों पर विभिन्न स्कूलों में संचालित स्कूली वाहनों के विरूद्ध परिवहन विभाग ऋषिकेश द्वारा दिनांक 13 दिसंबर 2023, को एक दिवसीय संघन चैकिंग अभियान चलाया गया। 
जिसके अन्तर्गत स्कूलों में संचालित विभिन्न प्रकार के वाहन जैसे बस, ओमनी बस, टैक्सी, मैक्सी आदि का स्कूल मानको के अनुरूप न होना, परमिट न होना, बिना टैक्स, लाईसेंस, फिटनेस, बिमा, फर्स्ट एड बाॅक्स,अग्निशमन यन्त्र, चालक का वर्दी मे न होना आदि विभिन्न अभियोगो में 12 वाहनों के चालान व अन्य 14 वाहनों का कुल 26 वाहनों के चालान भी किए गए, जिसमें 04 वाहनों को सीज किया गया। 
साथ ही स्कूलों में लगे वाहनो के वाहन स्वामियों/चालकों को निर्धारित नियमों के अनुसार ही वाहनों को संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त अभियान आगे भी समय-समय पर संचालित किया जाता रहेगा।

सड़क किनारे कॉम्प्लेक्स का पानी आने से हो रही सरकारी संपत्ति बर्बाद, विभाग नहीं दे रहा ध्यान
स्पष्ट एक्सप्रेस।
गुमानीवाला, 13 दिसंबर 2023: न्यू ऋषिकेश को जाने वाले स्टेट हाइवे पर श्यामपुर फाटक के बाद कॉम्प्लेक्स की छत का पानी सड़क पर आने से राहगीरों को होती है परेशानी। जिससे सड़क किनारे लगी टाइल्स भी उखड़ रही हैं। जिस कारण सड़क भी बर्बाद हो रही है।
इसके साथ साथ पानी भी व्यर्थ बह रहा है। इस वजह क्या उक्त मार्ग हमेशा कीचड़ से भरा रहता है। लेकिन संबंधित विभाग पीडब्ल्यूडी व जल संस्थान आंखे मूंदे बैठा है।


कैनाल रोड की नहर चोक होने से डीएसबी स्कूल की जूनियर विंग के सामने बना तालाब, आवाजाही में हुई परेशानी
स्पष्ट एक्सप्रेस।
गुमानीवाला, 13 दिसंबर 2023: डीएसबी स्कूल के सामने कैनाल रोड की नहर गंदगी के कारण चोक हो जाने पर नहर का सारा पानी सड़क किनारे डीएसबी स्कूल की जूनियर विंग के किनारे फैल गया जिससे सड़क किनारे पूरा तलाब बन गया।
उक्त स्थान पर लोगों की आवाजाही अत्यधिक रहती है। जिस कारण सड़क किनारे चलना पड़ता है, लेकिन किनारे पर तालाब बना होने के कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। कैनाल रोड़ की नहर के ओवर फ्लो की जानकारी सिंचाई विभाग के एसडीओ अनुभव नौटियाल को बताने पर उन्होंने संबंधित जेई को तुरंत समस्या के निवारण हेतु मौके पर भेजकर समस्या का निस्तारण करवाया।

अंकिता हत्याकांड से जुड़े पटवारी बहाल
हस्ताक्षेप।
देहरादून, 13 दिसंबर 2023:

Post a Comment

0 Comments