Header Ads Widget

13 December Spasht Express 2023




खैरी खुर्द लेन न 1 निवासी इंजीनियर अशोक बस्सी  नहीं रहे। वे 76 वर्ष के थे।
स्पष्ट एक्सप्रेस।
खैरी खुर्द, 12 दिसंबर 2023: सोमवार रात 9 बजे करीब अशोक बस्सी को सांस लेने में दिक्कत हुई, जिस पर उनकी पत्नी मेनका बस्सी ने तुरंत उनके फैमिली डॉ कपिल गुप्ता को बुलाया। डॉ गुप्ता ने तुरंत एम्स ले जाने की सलाह दी और एंबुलेंस बुलवाकर ऋषिकेश एम्स ले जाया गया। लेकिन 12 दिसंबर को अशोक बस्सी की तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उन्होंने सवा 12 बजे करीब अपना शरीर त्याग दिया।
वे अपने पीछे पत्नी, 2 पुत्र, दो पुत्रवधु छोड़ कर गए। अशोक बस्सी की उम्र 76 वर्ष थी। कुछ दिनों से उनका शरीर स्वस्थ नहीं था।
अशोक बस्सी एवम् उनकी पत्नी ने भी ने अपना सम्पूर्ण शरीर डोनेटेड किया हुआ है। 
उनका छोटा पुत्र अर्नव दिल्ली से सुबह 4 बजे पहुंचा। अशोक बस्सी के बड़े पुत्र के अमेरिका से आने तक एम्स ऋषिकेश प्रशासन कुछ दिन उनके शरीर को कोल्ड स्टोरेज में रखेगा।


Post a Comment

0 Comments