Header Ads Widget

03 December Spasht Express 2023


स्ट्रीट लाइट ठीक होने से नेपालीफार्म फ्लाइओवर फिर जगमगाया 
स्पष्ट एक्सप्रेस।
खैरी खुर्द, 02 नवंबर 2023: शनिवार तक स्ट्रीट लाइट ठीक   करने का एनएचएआई सर्विस इंजीनियर वीडी भट्ट शनिवार को स्ट्रीट लाइट ठीक करने का वादा निभाया।
नेपालीफार्म फ्लाइओवर की स्ट्रीट लाइट कई दिनों से खराब पड़ी थी जिस वजह से फ्लाइओवर के नीचे सर्विस लाइन में भी अंधेरा पसरा रहता था और सड़क पर निर्माणाधीन पशु अस्पताल की निर्माण सामग्री अंधेरा होने के कारण दिखाई नहीं देती थी। जिस वजह दुर्घटना का अंदेशा बना रहता था। एनएचएआई के सर्विस इंजीनियर वीडी भट्ट ने शनिवार तक स्ट्रीट लाइट ठीक करवाने का भरोसा दिलाया था। आज शनिवार को नेपालीफार्म फ्लाइओवर की सभी स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त जलती हुईं दिखाई दीं। अब सड़क पर पड़ी निर्माण सामग्री भी दिखाई दे रही है।

Post a Comment

0 Comments