Header Ads Widget

30 November Spasht Express 2023


निराश्रित गौवंश के लिए अखण्ड भारत शक्ति पीठ ट्रस्ट द्वारा बनाई जा रही गौशाला का निर्माण कार्य प्रारंभ
स्पष्ट एक्सप्रेस।
रायवाला, बुधवार 29 नवंबर 2023: आज गणेश जी महाराज के पावन दिवस के मौके पर भारत शक्ति पीठ ट्रस्ट द्वारा बनाई जा रही गौशाला का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया।
इस अवसर पर निराश्रित गौवंश के लिए अखण्ड भारत शक्ति पीठ ट्रस्ट के तत्वावधान में गौशाला की भूमि का जेसीबी द्वारा समतलीकरण का कार्य किया गया।
 इस पुनीत कार्य में परम आदरणीय वेदान्ताचार्य श्री सदानंद गिरि जी महाराज (पूर्व एस.एच.ओ. हरियाणा पुलिस), कैप्टन शीशपाल पोखरियाल, कृष्ण दया एकेड़मी विद्यालय के गुरु व  प्रधानाचार्या श्रीमति हेमलता देवी, संजय रावत, बुलडोजर चालक अंकित व विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने श्रमदान किया। अखण्ड भारत शक्ति पीठ ट्रस्ट अध्यक्ष कथा व्यास साध्वी विचित्र रचना ( हिमालय लाड़ली दीदी) ने सभी महानुभावों का मंगलकामना व धन्यवाद किया।

मुनिकीरेती-ढालवाला के सौंदर्यीकरण पर अंतिम बोर्ड बैठक आहूत की गई

Post a Comment

0 Comments