Header Ads Widget

चौदह बीघा के पुल पर जाम से परेशान आम जनता ,

स्पष्ट एक्सप्रेस 27 अगस्त 2023

चौदह बीघा पुल पर लगने वाला जाम  यहां पर रहने वाली आम जनता के लिए नासूर बनता जा रहा है, , ढालवाला के पूर्व प्रधान महावीर खारोला ने बताया , पुलिस प्रशासन लोकल प्रशासन  कोई भी इस रास्ते के दोनों तरफ  वार्ड  नंबर 6 वार्ड नंबर 7 के और  वार्ड नंबर 5 रहने वाले निवासियों कि इस विकराल होती समस्या की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है, और उनके द्वारा बताया गया कि न ही अभी तक इस क्षेत्र के किसी भी चुने हुए जनप्रतिनिधि ने इस समस्या को  जिला स्तर पर राज्य स्तर पर इस समस्या को ठोस रूप से हल करने का प्रयास  किया गया है, पिछले वर्षों तक यहां पर केवल  टूरिस्ट सीजन में ही थोड़ा बहुत जाम लगता था तो  परंतु अब पूरे साल भर ऋषिकेश और तपोवन की तरफ से आने वाले ई रिक्शा थ्री व्हीलर मैक्सी कैब और अन्य कमर्शियल वाहन, प्राइवेट वाहनों  को यहां के निवासियों को झेलना पड़ रहा है,  जो पुल यहां के निवासियों की सुविधा के लिए बनाया गया था , उस पर दिन भर बड़े-बड़े वाहन खड़े रहते हैं, अक्सर यहां पर काफी संख्या में पुलिस बल द्वारा दो पहिया वाहनों का चालान भी किया जाता है , लेकिन आज शाम को यहां पर लगने वाला जाम के समय पुलिस प्रशासन की कोई व्यवस्था नहीं थी, हमारे प्रतिनिधि द्वारा मुनि की रेती थाना में फोन करने पर पुलिस की व्यवस्था की गई, कई स्थानीय निवासियों ने हमने समस्या के बारे में जानना चाहा तो उनके द्वारा बताया गया   कि आगामी नगर पालिका चुनाव में हम उसी   को वोट देंगे जो हमें इस विकराल होती  जाम की समस्या से निजात दिलवायेगा ,और  यहाँ पर रहने वाले स्थानीय निवासियों के  चौपहिया वाहनों के लिए एक स्थाई पार्किंग की सुविधा का  प्रबंध करने का चुनावी वादा ना कर कर इस क्षेत्र की आम जनता को  विश्वास दिलाएगा कि जनप्रतिनिधि चुने जाने के बाद मैअपने वचन पर पूर्ण रूप से प्रतिबद्धता दिखाऊँगा । 

कैमरे की नजर में 14 बीघा में लगने वाले जाम की स्थिति

 ई रिक्शा थ्री व्हीलर निर्धारित रूट का इस्तेमाल ना करते हुए 14 बीघा के बीच में से शॉर्टकट मारते हुए
 जो पुल स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिए बनाया गया था  वह भारी वाहनों की पार्किंग के लिए रिजर्व हो चुका है। 



वार्ड नंबर 7 ,चौदह बीघा, से मुनि की रेती को निकालने वाला यह रास्ता थ्री व्हीलर और ई रिक्शा मैक्सी कैब वालों की मनमानी से यहां पर शाम 6:00 बजे से 8:00 तक जाम लगना अब आम बात हो गई है। 
चौदह  बीघा पुल पर खड़ा 60 टन ट्राला
14 बीघा पुल पर स्थित पुलिस चौकी

Post a Comment

0 Comments