स्पष्ट एक्सप्रेस।
छिदरवाला, 01 अगस्त 2023: सावन पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को महेड देवता मंदिर के प्रांगण में भंडारे का आयोजन हुआ। इस भंडारे का आयोजन छिददरवाला क्षेत्र मे मन्दिर समिति के संयुक्त प्रयासों के उपरांत हुआ।
इस अवसर पर मगलवार को महेड देवता मंदिर को पुरी तरह से सजाया गया। इस अवसर पर मन्दिर समिति ने विधिवत रूप से मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना किया। जिसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। मौके पर विजय रावत ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन की पूर्णिमा के अवसर पर मन्दिर समिति के द्वारा महेड देवता मंदिर के प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे मे छिददरवाला क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे मे शामिल हुए।
इस मौके पर मन्दिर समिति के अध्यक्ष कृपाल सिह सरोज, हुकम सिंह रावत, भोला सिंह रावत, सोहन सिंह रावत, किशन सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमन रागड, प्रधान जिला संगठन अध्यक्ष शोबन कैतुरा, आयुष रावत, सुरेंद्र खुराना, विजय रावत, कृष्ण बहादुर मल्ल, दयाल सिंह ने भंडारे को सफल बनाने मे अहम योगदान दिया।
0 Comments