Header Ads Widget

मुकदर्शक बनकर तमाशा देख रही मणिपुर सरकार : जोत सिंह बिष्ट

स्पष्ट  एक्सप्रेस।
देहरादून, 24 जुलाई 2023: पिछले 83 दिन से मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है। राज्य की सरकार हिंसा को रोकने में कोई रुचि नहीं ले रही है, बल्कि मूकदर्शक बनकर के तमाशा देख रही है।
देश के गृहमंत्री जिनको देश की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी निभानी है, वह भाजपा के चुनाव तंत्र को मजबूत करने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री कर्नाटक चुनाव के बाद अमेरिका यात्रा, फ्रांस की यात्रा जैसे कामों में उलझे हुए हैं। 77 दिन के बाद प्रधानमंत्री का मणिपुर पर मौन तब टूटा जब भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड साहब ने एक कड़ी टिप्पणी करके कहा कि अगर सरकार नहीं तो फिर हम देखेंगे।
 मणिपुर में वर्तमान में जो हालात हैं, महिलाओं के साथ जो अमानुषिक व्यवहार हुआ है या हो रहा है, ऐसी स्थिति में अब तक मणिपुर में सरकार को बर्खास्त करके राष्ट्रपति शासन लग जाना चाहिए था। लेकिन क्योंकि सरकार भाजपा की है तो फिर मोदी जी या अमित शाह जी अपनी सरकार के खिलाफ कोई कदम क्यों उठाएंगे। और सवाल उठाने वाले सांसदों को निलंबित किया जाएगा तो इससे साफ है कि सत्ता की कुर्सियों पर बैठे लोग लोकशाही को खत्म करने के लिए कटिबद्ध हैं। 

Post a Comment

0 Comments