महाशिवरात्रि पर्व: आस्था का ढकोसला करते हैं बिना लाइन में खड़े होकर जल चढ़ाने वाले श्रद्धालु
स्पष्ट एक्सप्रेस ।
वीरभद्र, 17 जुलाई 2023: महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर वीरभद्र मंदिर में सुबह 10 बजे से ही श्रद्धालुओं की लगभग 800 मीटर लंबी लाइन लग गई थी।
लगभग 12:08 बजे हमने मंदिर प्रांगण में प्रवेश किया।
हालांकि हम 10:17 पर लाइन में लग गए थे। इतनी देर इस लिए नहीं कि लाइन लंबी थी। देरी का कारण आस्था के बीच ढकोसला आ गया था।दरअसल, जब हम मंदिर प्रांगण से दूर लाइन में लगे हुए थे तब कुछ बड़ी बड़ी गाडियां, दुपहिया वाहन सीधे मंदिर की ओर जा रहे थे। ओछी मानसिकता से परिपूर्ण लोग लाइन में खड़े श्रद्धालुओं की प्रवाह किए बगैर सीधे कार से निकलकर मंदिर प्रांगण में प्रवेश कर रहे थे, चूंकि उनकी भोलेनाथ से मिलने की आस्था लाइन में खड़े श्रद्धालुओं की आस्था से ज्यादा प्रभावी थी।
मंदिर के गेट पर खड़े मंदिर के कर्मचारी उनके इस तरह सीधे मंदिर प्रांगण में प्रवेश करने पर प्रतिरोध तक नहीं कर रहे थे। और ना ही वहां मौजूद पुलिस भी उन्हें टोक रही थी। पुलिस का काम सिर्फ खाकी पहनकर अपनी मौजूदगी दिखाना भर लग रहा था।
जब हम मंदिर के गेट तक पहुंचे तो 2-3 महिलाओं ने गेट पर मौजूद मंदिर के सेवक से इसका विरोध किया तो वह भी ढकोसली आस्था के आगे मजबूर दिखा।
बहरहाल, इस देश को बदलना है तो पहले अपनी मानसिकता बदलो।
0 Comments