Header Ads Widget

भाजपा के विद्यायक प्रत्याशी के खिलाफ थाना मुनि की रेती प्रभारी निरीक्षक को प्राथमिकी दर्ज करने हेतु तहरीर सौंपी ।

स्पस्ष्ट एक्सप्रेस 09  मई 2023 
  

भाजपा  के विद्यायक  प्रत्याशी के खिलाफ  थाना मुनि की रेती  प्रभारी निरीक्षक को प्राथमिकी दर्ज करने हेतु  तहरीर सौंपी 


 ऋषिकेश : मुनि की रेती पुलिस थाने में जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग/नरेंद्रनगर के जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कर्नाटक प्रदेश के चिंतापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मणिकांत राठौर के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को परिवार सहित जान से मारने की धमकी की प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु तहरीर सौंपी  गई ।  जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि प्रभारी निरीक्षक थाना मुनि की रेती को दी गई तहरीर प्राथमिकी दर्ज करने हेतु प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर कर्नाटक के चित्तपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मणिकांत राठौड़ के खिलाफ दे रहे हैं। जिन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी है। इस घटना से कांग्रेस कार्यकर्ता आहत है । तहरीर में मणिकांत के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की‌ मांग की गई है। इस अवसर पर उत्तम असवाल महावीर खरोला  दिनेश भट्ट अजय रमोला अनिल रावत सुरेंद्र भंडारी आशीष श्रीवास्तव प्रवीण कुमार विक्की प्रजापति अनीता कोटियाल आदि मौजूद थे।


Post a Comment

0 Comments