Header Ads Widget

भाजपा सरकार की शुद्ध बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया।

 स्पष्ट एक्सप्रेस  06 मई 2023 


 मुनि की रेती: शुक्रवार  जिला अध्यक्ष देवप्रयाग उत्तम सिंह असवाल एवं नगर अध्यक्ष ढालवाला मुनी की रेती महावीर खरोला के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने शिव दुर्गा मंदिर ढालवाला में हनुमान जी की मूर्ति के सामने महिला विरोधी, युवा विरोधी भाजपा सरकार कि शुद्ध बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया। जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि देश का मान सम्मान बढ़ाने वाली देश की बेटियां जंतर मंतर पर सड़क पर बैठी है लेकिन उनको न्याय देने के बजाय नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने पुलिस के बल पर अंतर्राष्ट्रीय महिला रेसलिंग खिलाड़ियों के आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया जो कि घोर निंदनीय है जब देश की बेटियां मेडल जीतकर आती है तब प्रधानमंत्री उनके साथ फोटो खिंचवाने पहुंच जाते हैं लेकिन जब उन्होंने कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण पर संगीन आरोप लगाए तो आज प्रधानमंत्री जो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते हैं मौन धारण कर चुप्पी साधे हुए हैं जिससे साफ प्रतीत होता है कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा देश की मां, बेटियों और महिलाओं को सिर्फ वोट के लिए प्रयोग करते हैं लेकिन जब उनके उत्पीड़न की बात होती है तो प्रधानमंत्री से लेकर भाजपा के नेता और नेत्री चुप्पी साध लेते हैं उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड हो, हेमा नेगी हत्याकांड हो, किरण नेगी, ममता बहुगुणा, पिंकी हत्याकांड हो केदार भंडारी से लेकर कई युवाओं के हत्याओं की बात हो सभी जगह भाजपा के नेता संलिप्त पाए गए और प्रधानमंत्री से लेकर भाजपा के सभी नेता नेताओं ने इन मुद्दों पर चुप्पी साधी और अपराधियों को बचाने का काम किया जिसकी कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती है। यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के प्रति जरा भी गंभीर हैं जरा भी महिलाओं का सम्मान करते हैं तो शीघ्र उन्हें कुश्ती संघ के अध्यक्ष को बर्खास्त कर हमारी अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ियों को न्याय देना चाहिए। नगर अध्यक्ष महावीर खरोला ने कहा कि भाजपा के नेताओं द्वारा महिलाओं का उत्पीड़न और युवाओं का उत्पीड़न के साथ-साथ भाजपा ने पूरे देश को बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार, गरीबी तथा सांप्रदायिक हिंसा के सिवा और कुछ नहीं दिया वर्तमान में पूरे देश में भ्रष्टाचार चरम पर है भाजपा की सरकारें अपने राज्यों में 40% कमीशन ले रही है भाजपा के हर राज्य में पेपर लीक हो रहे हैं, भर्ती घोटाले हो रहे हैं देश की आन बान शान देश की बेटियों के साथ भाजपा के नेताओं का बढ़ता उत्पीड़न भाजपा के चाल चरित्र और चेहरे को दिखाता है। कांग्रेस पार्टी अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी जो कि जंतर-मंतर पर धरने पर बैठी हैं उनके समर्थन में प्रधानमंत्री से उनको न्याय देने की मांग करते हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री प्रमिला बिजलवाण और अनीता कोठियाल ने कहा कि आज ढालवाला में भाजपा नेताओं एवं प्रधानमंत्री मोदी व गृह मंत्री अमित शाह की बुद्धि शुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने मन की बात तो करते हैं लेकिन देश की बेटियों के मन की बात नहीं सुनते और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सड़क पर युवाओं के साथ सड़क छाप गुंडों की तरह बदतमीजी करते हैं जोकि घोर निंदनीय है। उत्तराखंड सरकार कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को शीघ्र बर्खास्त करे। और जंतर मंतर पर बैठी देश की बेटियों के साथ न्याय हो ऐसी प्रधानमंत्री मोदी से मांग करते हैं।,इस अवसर पर जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, इंटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक भट्ट, नगर अध्यक्ष महावीर खरोला, युवा नेता अजय रमोला, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री प्रमिला बिजलवाण, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अनीता कोठियाल, युवा नेता बलदेव भंडारी, युवा नेता सर्वेंद्र कंडियाल, नगर महासचिव दिलबीर रावत, वरिष्ठ नेत्री सरस्वती जोशी वरिष्ठ नेत्री सुमन नैथानी उर्मिला मंमगाई सहित कई कांग्रेस जन उपस्थित रहे । 



👉👉पालकोट पट्टी के विकास के लिए कबीना मंत्री सुबोध उनियाल  ने दिए एक करोड़ रूपए ..

            

👉👉06 मई स्पष्ट एक्सप्रेस 2023


 👉👉  कथित रूप से कैबिनेट मंत्री के साथ मारपीट का आरोपित युवक को पुलिस ने रिहा किया

Post a Comment

0 Comments