सपष्ट एक्सप्रेस 06 मई 2023
दिल्ली निवासी युवक को जल पुलिस ने डूबने से बचाया

मुनि की रेती : घटना के अनुसार निखिल चौधरी पुत्र श्री मनोज चौधरी उम्र 21 वर्ष निवासी थाना गोकलपुरी शाहदरा दिल्ली से अपने कुछ दोस्तों के साथ ऋषिकेश घुमने आया था , शनिवार के समय करीब 12:30 बजे जो कि नीम बीच पांडू पत्थर के समीप गंगा में स्न्नान करते समय पैर फिसलने के कारण गंगा नदी में में डूबने लगा , उसे डूबता हुआ देख गंगा तट पर खड़े लोगो ने राहत एवं बचाव ड्यूटी पर तैनात दल को सुचना दी , राहत एवं बचाव ड्यूटी पर तैनात उत्तम सिंह भण्डारी, नागेन्द्र सिंह एवं हेड कास्टेबल वीरेंद्र कुमार फ्लड रेसक्यू टीम 40 वाहिनी पीएसी हरिद्वार ने तुरंत कार्यवाई करते हुए थोड़ी देर की मशक्कत के बाद गंगा में डूब रहे युवक को बचाने में कामयाब रहे , जिसे बाद में सकुशल उसके साथियों के हवाले कर दिया।

0 Comments