Header Ads Widget

विज्ञान प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर यूसर्क द्वारा स्थापित STEM साइंस,टेक्नोलॉजी,इंजीनियरिंग एवम् मैथ प्रयोगशाला का उद्घघाटन

 स्पष्ट एक्सप्रेस 12 मई 2023 



खेरीखुर्द : दिनांक 11 मई 2023  को  विज्ञान प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर  राजकीय इंटर कॉलेज खड़कमाफ़ ऋषिकेश में छात्रों में विज्ञान की समझ पैदा करने एवं विज्ञान के प्रति छात्रों की अभिरुचि के विकास हेतु यूसर्क द्वारा स्थापित STEM साइंस,टेक्नोलॉजी,इंजीनियरिंग एवम् मैथ  प्रयोगशाला का उद्घाटन यूसर्क  निदेशिका डॉक्टर अनीता रावत  व विद्यालय के प्राचार्य डी एस कंडारी द्वारा सयुक्त रूप से किया गया। यूसर्क वैज्ञानिक डॉ ओम प्रकाश नौटियाल जी द्वारा यूसर्क के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया  की निदेशक महोदय के प्रयास से वर्तमान में उत्तराखंड के छात्र छात्राओं में वैज्ञानिक रूचि उत्पन्न करने के लिए 28 स्टेम प्रयोगशाला संचालित की जा रही है जिसमें पायलट प्रोजेक्ट के तहत राजकीय इंटर कॉलेज खदरी में पहली बार सात दिवसीय आईसीटी ओरियंटेशन कार्यशाला का शुभारंभ किया जा रहा है। निदेशक महोदय द्वारा अपने सम्बोधन में प्रयोगशाला के महत्व को समझाते हुए अधिक से अधिक संख्या में छात्र छात्राओं को कार्यशाला में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा स्टेम प्रयोगशाला  स्थापित करने तथा सात दिवसीय कार्यशाला के लिए विद्यालय को चयनित करने हेतु निदेशक महोदय तथा टीम का आभार व्यक्त किया गया। यूसर्क द्वारा विद्यालय तथा विद्यालय के पीटीए अध्यक्ष  जयपाल सिंह असवाल जी को स्मृति स्मृति चिन्ह भेंट किया गया कार्यशाला का का सफल संचालन डॉ0टीएस पडियार प्रवक्ता भूगोल द्वारा किया गया इस अवसर पर यूसर्क डॉ0 हरेंद्र सिंह राणा, प्रोग्रामर ई0उमेश जोशी, ई 0ओम जोशी, वैज्ञानिक सहायक राजदीप जंग, विद्यालय की स्टेम कॉर्डिनेटर मेघा रावत तथा संपूर्ण विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।


👉जी 20 सम्मेलन की तैयारी को मद्देनज़र रखते हुए अतिक्रमण पर लगातार कार्यवाही जारी

👉12 मई स्पष्ट एक्सप्रेस 2023

👉जिलाधिकारी ने जानकी पुल पार्किंग पर निर्माणाधीन कार्यो का किया निरीक्षण

Post a Comment

0 Comments