स्पष्ट एक्सप्रेस 6 अप्रैल 2023

ढालवाला : आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ आर राजेश कुमार के आदेश के अनुपालन में प्रदेश में वृहद स्तर पर सैम्पलिंग / निरीक्षण कार्ययोजना के अन्तर्गत विशेष अभियान के तहत उपायुक्त मुख्यालय के नेतृवत में गठित संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक ०५ .०४. २०२३ को जनपद टिहरी गढ़वाल में तीसरे दिवस ऋषिकेश ब्यासी मार्ग शिवपुरी क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम २००६ के नियमानुसार , रिसोर्ट , केम्प हाउस , रेस्टोरेंट आदि का औचक निरिक्षण किया गया , अभियान के दौरान निरवाना रेस्टोरेंट कौडियाला में स्टोरेज का रख रखाव सही नहीं पाए जाने पर नोटिस दिया गया |
*स्नो लैपर्ड रिसोर्ट /कैम्प में निरिक्षण के दौरान खुली हल्दी पाउडर का एक नमूना लिया गया।*
*फूड राइड रेस्टोरेंट शिवपुरी में निरिक्षण के दौरान ०१ दाल ०१ चावल का सैंपल लिया गये *
विभगीय टीम द्वारा क्षेत्र में निरिक्षण के दौरान होटल , रेस्टोरेंट , कैम्प , व फुटकर खाद्य विकेर्ताओ के प्रतिष्ठानों में खाद्य लाइसेंस पंजीकरण की जांच की गई , लाइसेंस शर्तो का अनुपालन न करने पर नोटिस जारी किये गये , किचन व स्टोर में खाद्य सामग्री की मियाद तिथि व अन्य जानकारीयो का भी निरिक्षण किया गया निरिक्षण के दौरान कालातीत खाद्य प्रदार्थो जैसे मसाले पापड़ ,चिप्स आदि को नष्ट करवाया गया ,प्रतिष्ठानों को खाद्य लाइसेंस व फ़ूड सेफ्टी डिस्प्ले को अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिये गये F.D.A टीम द्वारा विगत दिवसों में शिवपुरी क्षेत्र के कैम्पों , रिसोर्ट , का निरिक्षण उपरान्त जारी नोटिस के अनुपालन में संबंधित फर्म द्वारा किये गये सुधार का भी पर्यवेक्षण किया गया ,
उक्त कार्यवाही चार धाम यात्रा के मध्येनजर लगातार जारी रहेगी |


उपरोक्त तीन दवसीय जनपद टिहरी गढ़वाल के ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत अभियान में उपायुक्त खाद्य गढ़वाल श्री एम ० एस रावत ,उपायुक्त मुख्यालय श्री जी ० सी ० कण्डवाल , अभिहित अधिकारी श्री एम ० एस जोशी खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती शारदा शर्मा एवं F.D.A विजिलेंस टीम में S.I जगदीश रतूड़ी एवं योगेंद्र नेगी सम्मिलित रहे , |
तीन दिवसीय कार्यवाही के दौरान कुल १९ सैम्पल जांच हेतु एकत्र किये गये खाद्य संरक्षा विश्लेषणशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने पर विधिक कार्यवाही की जायगी l
0 Comments