स्पष्ट एक्सप्रेस 5 अप्रैल 2023
ढालवाला : आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ आर राजेश कुमार के आदेश के अनुपालन में प्रदेश में वृहद स्तर पर सैम्पलिंग / निरीक्षण कार्ययोजना के अन्तर्गत विशेष अभियान के तहत उपायुक्त मुख्यालय के नेतृवत में गठित संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक ०४.०४. २०२३ को जनपद टिहरी गढ़वाल के तपोवन , मुनि की रेती , शीशम झाड़ी व चौदह बीघा क्षेत्रान्तर्गत तथा जनपद देहरादून के ऋषिकेश के हीरा लाल मार्ग ,कोयल घाटी , हरिद्वार रोड एवं रेलवे रोड़ पर स्थित दूध -पनीर तेल , आदि के आपुरतिकर्ता व विक्रेता प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण करते हुए खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम २००६ के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की गई , सयुक्त टीम में सम्मिलित उपायुक्त खाद्य गढ़वाल श्री एम ० एस रावत ,उपायुक्त मुख्यालय श्री जी ० सी ० कण्डवाल , अभिहित अधिकारी श्री एम ० एस जोशी खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती शारदा शर्मा एवं F.D.A विजिलेंस टीम में S.I जगदीश रतूड़ी एवं योगेंद्र नेगी सम्मिलित रहे , F.D.A टीम द्वारा विगत दिवस शिवपुरी के आसपास स्थित कैम्प वं रिसॉर्ट के निरिक्षण में यह पाया गया की उक्त प्रतिष्ठानो द्वारा निम्न गुणवत्ता के पनीर वं मसाले प्रयोग में लाये जा रहे है , उक्त के दृष्टिगत अभिसूचना एकत्र किये जाने के उपरान्त ऋषिकेश स्तिथ पनीर आदि के आपूर्तिकर्त्ताओ को चिन्हित करते हुये ऋषिकेश हेतु गठित विशेष टीम श्री संजय तिवारी खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा कृष्णा डेयरी रेलवे रोड़ से खुले पनीर का व गोपाल डेयरी , हरिद्वार रोड , नजदीक कोयल घाटी से खुले पनीर व प्रकाश डेयरी से खुला पनीर का नमूना जाँच हेतु लिया गया , उक्त अभियान में १० प्रतिष्ठनों का औचक निरिक्षण कर नोटिस जारी किये गये साथ ही अस्वास्थयकर दशाओ में रखे ४० केजी पनीर को मौक़े पर नष्ट किया गया ,|
टिहरी जनपद क्षेत्रान्तर्गत शीशमझाड़ी , रामझूला , एव चौदह बीघा में कुल १४ डेयरी , फुटकर विकेर्ता होटल कैम्प , दुग्ध वहानों का औचक निरिक्षण किया गया इस अभियान में दैनिक उपभोग /विक्रय हेतु प्रदर्शित खाद्य /दुग्ध प्रदार्थो पनीर खुले के ०३ , दूध के ०४ एवं तेल का ०१ कुल ०८ नमूने जनपद टिहरी एव ०३ नमूने जनपद देहरादून के ऋषिकेश क्षेत्र में ०३ सैम्पल कुल ११ सैम्पल जाँच हेतु खाद्य एव ओषधि विश्लेषठषाला को मिलावट की जांच हेतु प्रेषित किये गये | जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रेत्तर विधिक कार्यवाही सम्पादित की जायगी , अभियान में बिना खाद्य लाइसेंस के कारोबार करने वाले तपोवन स्थित होटल , कैंप ,व फुटकर विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई , F.D.A के तीन दिवसीय विशेष सघन अभियान में अभी तक कुल १९ नमूने लिये गये , मिस ब्रांडेड मसाले आदि खाद्य उत्पाद सीज किये गये व लगभग १०० केजी पनीर ,जूस ,चिप्स आदि उत्पाद एक्सपायर डेट होने की दशा में नष्ट किया गया |









0 Comments