शनिवार 8 अप्रैल
आज दिन भर ट्रैफिक अव्यवस्था के कारण चौदह बीघा की आम जनता को करना पड़ा परेशानी का सामना।
चौदह बीघा के स्थानीय निवासयों को ऋषिकेश एवं मुनि की रेती से जोड़ने वाली एक मात्र रोड़ है ,जिसका स्थानीय निवासी अपनी रोजमर्रा की दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए करते है
परन्तु आज दिन भर पर्यटकों के निजी वाहन , विक्रम , मयूरी , टैक्सी , आदि के रेल-पेल होने के कारण स्थानीय निवासी का घर से बहार निकलना दुश्वार हो गया। , पिछले वर्ष टूरिस्ट सीज़न में कुछ स्थानीय जागरूक नागरिको के द्वारा चौदह बीघा पुल पर बैरियर की व्यवस्था की गयी थी , उसके उपरांत चौदह बीघा के निवासियों की मांग पर स्थानीय प्रसाशन ने चौदह बीघा के निवासियों की परेशानी को देर से समझते हुए चौदह बीघा पुल पर पुलिस एवं बैरिकेटिंग की व्यवस्था की थी।
चार धाम यात्रा एवं मई जुन में राफटिंग और एडवेंचर के लिए आने वाले पर्यटकों को ध्यान में रखते स्थानीय प्रसाशन की तयारी पर
श्री वीरेंद्र दत्त सेमवाल निवासी मुनि की रेती द्वारा अपनी व्यथा को निम्लिखित पंक्तियों में संजोया गया है।
" जाम में फंसा ऋषिकेश
कैसे करें प्रवेश
शनिवार और रविवार
ऊपर से छुट्टी का उपहार
पर्यटकों में लगी रेस,
कैसे करें प्रवेश
गली,मोहल्ला कोई न छूटा
गाड़ियों का रेला फूटा
चारधाम यात्रा का कैसा संदेश
कैसे करें प्रवेश
ट्रैफिक व्यवस्था का हाल बुरा है,
जनसामान्य में रोष भरा है
प्रशासन से आग्रह विशेष
कैसे करें प्रवेश "।
0 Comments