Header Ads Widget

नवनियुक्त एसपी देहात जया बलूनी ने की ऋषिकेश, रायवाला और रानीपोखरी पुलिस के साथ समीक्षा बैठक

स्पष्ट एक्सप्रेस।

Spasht Express 06 Nov 2024

नवनियुक्त एसपी देहात जया बलूनी ने की ऋषिकेश, रायवाला और रानीपोखरी पुलिस के साथ समीक्षा बैठक


ऋषिकेश, 05 दिसंबर 2024: एसपी देहात जया बलूनी ने चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कैंप में ऋषिकेश, रायवाला और रानीपोखरी पुलिस के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में ऋषिकेश और रायवाला थाना क्षेत्र अंतर्गत लगातार बढ़ रही चोरी और सड़क दुर्घटनाओं पर नवनियुक्त एसपी देहात काफी गंभीर नजर आ रही है।
          एसपी देहात ने चोरी और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। एसपी देहात जया बलूनी ने चार धाम यात्रा बस ट्रांजिट कैंप में ऋषिकेश रायवाला और रानीपोखरी पुलिस के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों से चोरी और सड़क दुर्घटनाओं में हो रही वृद्धि को लेकर सवाल जवाब किए। रायवाला और ऋषिकेश कोतवाली पुलिस को जल्द से जल्द चोरियों का खुलासा करने और सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए निर्देशित किया। एसपी देहात ने बताया कि ऋषिकेश और रायवाला क्षेत्र में जितनी भी चोरियां हुई है उनका जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा। चोरों को पड़कर सलाखों के पीछे पुलिस जल्दी ही भेजेगी। जितनी भी चोरियां क्षेत्र में हुई है उनको खोलने के लिए पुलिस के साथ एसओजी की टीम भी काम कर रही है। क्षेत्र में लगभग 40 सीसीटीवी कैमरे खराब है जिनको चालू करने के लिए संबंधित विभागों से पत्राचार भी शुरू कर दिया गया है। बैठक में चोरी और ट्रैफिक के मुद्दे के अलावा अधिकारियों को पेंडिंग विवेचना जल्द पूरी करने के साथ फरार वारंटी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। थाना, चौकी व कोतवाली में आने वाले किसी भी फरियादी को बिना शिकायत लिए बैरंग नहीं भेजने के लिए भी कहा गया है।
_____________________________________________
खबर 2

बार बार ओवर रेटिंग की शिकायत से स्थानीय अखबार परेशान, मगर बेसुध प्रशासन, एसडीएम ने लिया संज्ञान

स्पष्ट एक्सप्रेस।
रायवाला, 23 अक्टूबर 2024: अक्टूबर से बार बार ओवर रेटिंग की शिकायत मिलने से स्थानीय अखबार परेशान है, जिसकी खबर स्थानीय अखबार बार बार ऑनलाइन/प्रकाशन कर रहा है। बावजूद इसके प्रशासन बेसुध है। जिसका संज्ञान लेकर एसडीएम ने कारवाई का आश्वासन दिया है। लेकिन, आबकारी विभाग के सर पर जूं तक नहीं रेंग रही है।
कुछ दुकानदार शराब के ठेकों पर ओवर रेटिंग पर शराब बेचकर डीएम देहरादून की कार्यवाही को ठेंगा दिखा रहे हैं।
          देहरादून सिटी से बाहर छापेमारी का असर देखने को नहीं मिल रहा है। 
रायवाला स्थित ठेके पर अभी भी ओवर रेट पर शराब बेची जा
रही है। बार बार इसकी शिकायत "स्पष्ट एक्सप्रेस ऑनलाइन डेली अखबार को भेजी जा रही है।
जिस पर एसडीएम ऋषिकेश महोदया ने जल्द ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
_____________________________________________
खबर 3

स्वच्छ जोगीवाला माफी, सुंदर जोगीवाला माफी अभियान के तहत कूड़ादान बैग वितरण कार्यक्रम आयोजित 

स्पष्ट एक्सप्रेस।
छिद्दरवाला, 05 दिसंबर 2024: ग्रामसभा जोगीवाला माफी में स्वच्छ जोगीवाला माफी, सुंदर जोगीवाला माफी अभियान के तहत कूड़ादान बैग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने लोगों से कूड़ा कूड़ेदान में ही डालने की अपील करते हुए कूड़ादान वितरित किए। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति शपथ भी दिलाई गई।
          गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।  पीएम के स्वच्छ भारत मिशन अभियान में देश का प्रत्येक नागरिक अपना सहयोग प्रदान कर रहा है। 
          इस मौके पर ग्राम प्रधान सोबन सिंह कैंतुरा, शैलेन्द्र1 रांगड़, समा पवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमर खत्री, अनिता राणा, सरदार बलविंदर सिंह, अम्बर गुरुंग आदि उपस्थित रहे।
_____________________________________________
खबर4
चका-चक शौचालय अभियान 2.0 के अंतिम दिन स्वच्छता ब्रांड एंबेस्डर एवं प्रसिद्ध समाजसेवी चंद्रवीर पोखरियाल ने नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला के स्मार्ट शौचालय का निरीक्षण किया
स्पष्ट एक्सप्रेस।
मुनिकीरेती, 05 दिसंबर 2024: प्रशासक देवेंद्र सिंह नेगी के निर्देश पर शनिवार को चका-चक शौचालय अभियान 2.0 के अंतिम दिन स्वच्छता ब्रांड एंबेस्डर एवं प्रसिद्ध समाजसेवी चंद्रवीर पोखरियाल नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला क्षेत्रान्तर्गत जानकी झूला मार्ग स्थित स्मार्ट शौचालय का निरीक्षण करने पहुंचे। सर्वप्रथम सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट ने फूलमाला पहनाकर स्वच्छता ब्रांड एंबेस्डर का स्वागत किया। इसके बाद स्वच्छता ब्रांड एंबेस्डर ने स्मार्ट शौचालय का निरीक्षण किया।
          इस दौरान उन्होंने शौचालय की सफाई व्यवस्था पर संतुष्टि व्यक्त की, साथ ही शौचालय को दिन कई बार सेनेटाइज करने, शौचालय में दिशा-निर्देश पट्ट लगाने, शुल्क पट्ट लगाने हेतु निर्देश दिए। इसके बाद स्वच्छता ब्रांड एंबेस्डर ने शौचालय के सफाई कर्मी को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। 
          मौके पर सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, स्वच्छ सर्वेक्षण सदस्य 2024 प्रज्जवल शर्मा, मनीष भट्ट, सुनील सिंह आदि मौजूद थे।
_____________________________________________
खबर 5

जुनेर गाँव में भूमियाल देवता का ग्रामीणों ने फूल मालाओं से स्वागत किया 


स्पष्ट एक्सप्रेस।
नारायणबगड़, 05 दिसंबर 2024: पिंडर घाटी के कई स्थानों पर 02 दिसंबर से प्रतिपदा नवरात्रि कौथिक का आग़ाज़ हुआ है। गाँवों के देवी मंदिरों को फूल मालाओं, लड़ियों, झालरों से खूब सजाया गया ऐसा प्रतीक मानो देवी माँ साक्षात विराजमान हैं। विकासखंड नारायणबगड़ के ग्राम जुनेर में विधिवत नवरात्रि पूजा अर्चना चल रही है।
          ग्राम जुनेर में माँ सिद्धपीठ गिरिजा भवानी दिव्य भव्य कौथिक मेले का आयोजन किया जा रहा है, गुरुवार को माँ गिरिजा भवानी का चतुर्थ दिन समस्त ग्रामवासी ग्राम असेड में असलदानू देवता को लेने बाजा भकोरे-ढोल दमों की थाप के संग गए। सैंकड़ों की संख्या में भक्त गण शामिल रहे। पूजा अर्चना के बाद असलदानू देवता ग्राम जुनेर के आगमन पर ग्रामीणों ने फूल मालाओं से असलदानू देवता का स्वागत किया।
         
 ग्राम प्रधान नरेन्द्र भंडारी ने कहा गाँव में भूमियाल देवता का आगमन हुआ है कल पंचमी पर्व पर देवता गंगा स्नान के लिए पिंडर नदी प्रस्थान करेंगे।
          इस अवसर पर ग्राम प्रधान नरेन्द्र भंडारी, अध्यक्ष प्रताप सिंह राई, सचिव बलबीर सिंह डोड, आचार्य शिव प्रसाद सती, उप प्रधान पुष्पा देवी, अमर सिंह, मनवर राई, संयोजक मंगल फरस्वाण, गुमान सिंह, बीरेन्द्र भंडारी, रतन सिंह, व्यवस्थापक अब्बल सिंह, महिला मंगल दल अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, अंजू देवी, पार्वती देवी, पंकज, भूपेन्द्र, कमलेश फरस्वाण, प्रदीप फरस्वाण आदि मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments