Header Ads Widget

आसान नहीं हाईवे से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सफर करना, शासन के आदेशों को ढेंगा दिखा रहा प्रशासन

स्पष्टएक्सप्रेस।

खबर 1
आसान नहीं हाईवे से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सफर करना, शासन के आदेशों को ढेंगा दिखा रहा प्रशासन
स्पष्टएक्सप्रेस।
श्यामपुर, 04 दिसंबर 2024: सड़कें देश की शान होती हैं। जिसका उपयोग अमीर-गरीब, बच्चे-बूढ़े, विद्वान - गंवार, हिंदू मुस्लिम देसी-विदेशी सभी करते हैं। लेकिन, श्यामपुर क्षेत्र में हाईवे और ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों में गड्डों से बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक की हड्डियां चरमरा रही हैं। चाहे एनएच की सड़कें हों, पीडब्ल्यूडी की सड़कें हों, पीएमजीएसवाई की सड़कें हों या जिला पंचायत के अंतर्गत आने वाली सड़कें।
          सभी विभागों की सड़कें बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक की कमर तोड़ रही हैं। लोगों के वाहनों को अलग नुकसान उठाना पड़ रहा है। इन क्षतिग्रस्त सड़कों से लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। लेकिन कोई भी विभाग मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है। यहां तक कि स्थानीय विधायक को भी लोगों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है या यूं कहें कि विभाग उनके आदेशों को ढेंगा दिखा रहा है। जबकि उन्हें भी रोजाना क्षतिग्रस्त सड़कों से रूबरू होना पड़ता है।
          इससे जान पड़ता है कि शासन की प्रशासन पर कोई लगाम ही नहीं है। सरकार विभागों पर लगाम कसने में नाकाम साबित हो रही है।
_________________________________________
खबर 2
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा  और कार्यकर्ताओं ने आज देहरादून पुलिस लाइन में पत्रकारों के साथ जिस तरह का शर्मनाक व्यवहार
स्पष्ट एक्सप्रेस।
देहरादून, 04 दिसंबर 2024: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा  और कार्यकर्ताओं ने आज देहरादून पुलिस लाइन में पत्रकारों के साथ शर्मनाक व्यवहार और अभद्रता की।
           पुलिस लाइन में प्रेस क्लब की ओर से आयोजित डा. आरपी नैनवाल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के बाद अवॉर्ड सेरेमनी चल रहा था। उसी दौरान वहां कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा भी मौजूद थे। इसी बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर पुलिस वहां पहुंची। कांग्रेसी कार्यकर्ता वहां पहुंचते ही नारेबाजी करने लगे। इस पर पत्रकार साथियों ने उन्हें टोका। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता अभद्रता पर उतारू हो गए। बाद में उनके प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और उनके भड़काने पर अन्य कार्यकर्ताओं ने महिलाओं समेत अन्य मौजूद पत्रकारों से अभद्रता और हाथापाई की।
          वरिष्ठ पत्रकार अनिल चंदोला ने बताया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा किसी छोटे लड़के की तरह जिस तरह लड़ने के लिए आ रहे हैं, उससे उनके अपरिपक्व होने का पता चलता है। पत्रकार साथियों के बीच बचाव करने के कारण स्थिति नियंत्रित हो गई लेकिन करन माहरा और उनके कार्यकर्ताओं ने अपनी व पार्टी की साख पर बट्टा लगाने का काम किया है।
          प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का यह व्यवहार बेहद अशोभनीय और निंदनीय है। अध्यक्ष होने के नाते उन्हें अपने कार्यकर्ताओं को समझाना चाहिए था। लेकिन वो तो खुद बाहें चढ़ाकर लड़ने के मूड़ में आ रहे हैं।
_________________________________________
खबर 3
टीएचडीसीआईएल ने 1320 मेगावाट खुर्जा एसटीपीपी की यूनिट #1 के सफल पूर्ण-लोड संचालन के साथ हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि 
स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 04 दिसंबर 2024: टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आरके विश्नोई ने बताया कि टीएचडीसी आईएल ने 1320 मेगावाट खुर्जा एसटीपीपी के कमीशन होने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट (केएसटीपीपी) में यूनिट # 1 का पूर्ण भार यानी 660 मेगावाट 04 दिसंबर को पूर्वाहन 05:15 बजे सफलतापूर्वक प्राप्त कर लिया है। इस समय सभी छह कोयला मिलों को चालू कर दिया गया। सभी तकनीकी पैरामीटर स्थिर हैं।
          यूनिट #1 के परीक्षण संचालन के दौरान मुख्यधारा के 262.4 किग्रा/सेमी के दबाव और 603 डिग्री सेल्सियस तापमान पर 664 मेगावाट का अधिकतम भार प्राप्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के अवसर पर निदेशक (तकनीकी), भूपेंद्र गुप्ता भी उपस्थित रहे।
आरके विश्नोई ने इस उपलब्धि के लिए खुर्जा एसटीपीपी की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी ईएसपी क्षेत्र चार्ज हो गए हैं। राख निकासी काफी संतोषजनक है। साथ ही यूनिट को कल एफजीडी से जोड़ दिया जाएगा। उसके बाद 07 दिसंबर से वाणिज्यिक संचालन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस बड़ी उपलब्धि के साथ सभी थर्मल सिस्टम स्थापित हो गए हैं और पूर्ण लोड संचालन के लिए उपयुक्त कहा कि यह उल्लेखनीय साबित हुए हैं।
          टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के निदेशक (कार्मिक) शैलेन्द्र सिंह ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए खुर्जा टीम की सराहना करते हुए हार्दिक बधाई दी और कहा कि केएसटीपीपी की यूनिट #1 का पूर्ण लोड रन टीएचडीसीआईएल की अपनी ऊर्जा पोर्टफोलियो को मजबूत करने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है और यह वृद्धि इसकी कुल ऊर्जा उत्पादन क्षमता को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएगी, विश्वसनीय और टिकाऊ ऊर्जा समाधान प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है ।
          इस अवसर के दौरान निदेशक (तकनीकी) भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि इस उपलब्धि के साथ केएसटीपीपी बेस लोड बिजली प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना शुरू कर देगा, विशेष रूप से चरम मांग अवधि के दौरान और जब नवीकरणीय ऊर्जा संसाधन परिवर्तनशील होते हैं, तब निरंतर और विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। गुप्ता ने इस परियोजना को सफल बनाने के लिए कमीशनिंग टीम और इस परियोजना के कार्यपालक निदेशक कुमार शरद के नेतृत्व में कार्य कर रही पूरी केएसटीपीपी टीम को बधाई दी टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के निदेशक (वित्त), सिपन कुमार गर्ग ने खुर्जा की पूरी टीम को बधाई देते हुए उपलब्धि टीएचडीसीआईएल के ऊर्जा पोर्टफोलियो को मजबूती प्रदान करती है।
          उल्लेखनीय है कि टीएचडीसी आईएल ने कुछ साल पहले थर्मल पावर सेक्टर में अपने रणनीतिक प्रवेश की घोषणा की थी । यह क्षेत्र अपनी मौजूदा नवीकरणीय संपत्तियों को पूरक बनाता है, साथ ही एक संतुलित और टिकाऊ ऊर्जा पोर्टफोलियो प्रदान करता है जो स्वच्छ प्रौद्योगिकियों में नवाचार जारी रखते हुए निरंतर विद्युत आपूर्ति प्रदान करने में सक्षम है। साथ ही, टीएचडीसी आईएल पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों को कम करने और स्वच्छ ईंधन विकल्पों की खोज करने के लिए उन्नत प्रौद्योगिकियों को शामिल कर रहा है, जिससे ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर कुमार शरद कार्यपालक निदेशक (परियोजना), बीके साहू, महाप्रबंधक (ओ एंड एम) एके विश्वकर्मा, उप महाप्रबंधक (एचआरएंडए), टीएचडीसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, हरविंदर सिंह, अपर महाप्रबंधक (एनटीपीसी कंसल्टेंसी) के नेतृत्व में एनटीपीसी कंसल्टेंसी टीम और बीएचईएलए एलएमबी और एसटीईएजी जैसे विभिन्न हितधारकों के अधिकारी भी इस महत्वपूर्ण ऐतिहासिक उपलब्धि के अवसर पर उपस्थित थे। 
_________________________________________
खबर 4
निकाय चुनाव को लेकर ऋषिकेश में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे जिला प्रभारी प्रकाश जोशी
स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 04 दिसंबर 2024 : निकाय चुनाव को लेकर ऋषिकेश में जिला प्रभारी प्रकाश जोशी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष एडवोकेट राकेश सिंह नेगी ने बताया कि कल यानी 05 दिसंबर को समय शाम 4:00 बजे नगर निगम स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव देहरादून जिला प्रभारी प्रकाश जोशी महानगर कांग्रेस ऋषिकेश के सभी कांग्रेसियों, फ्रंटल संगठन के अध्यक्षों, पदाधिकारियों व सदस्यों तथा सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ आगामी होने वाले निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर संवाद करेंगे। संगठन की मजबूती व निकाय चुनाव जीतने के लिए अपनी रणनीति के तहत कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देंगे और सभी सीनियरों से विचार विमर्श करेंगे।
_________________________________________
खबर 5
प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी ने ठेकेदार महासंघ की मांगों को सुना
स्पष्ट एक्सप्रेस।
देहरादून, 03 दिसंबर 2024: प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी ने ठेकेदार महासंघ के साथ बैठक कर उनकी मांगों पर विचार विमर्श किया।
          प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी ने ठेकेदार महासंघ की सभी मांगों को सुना जिसमें मुख्यत: रॉयल्टी के संदर्भ में, बड़े टेंडरों को छोटे करने के संदर्भ में, 5 करोड़ तक सिंगल बीट करने के संबंध में एवं स्थानीय ठेकेदारों को इन निविदाओं में प्रिविलेज देने के संदर्भ में और निर्माण सामग्री में जो विभाग द्वारा रेट तय किए गए हैं उसका भी पुनः सर्वे होना चाहिए आदि कई मांगों पर चर्चा की गई।
          इसके साथ साथ सचिव महोदया ने पुनः विभाग के सचिवों के साथ इस मामले में अलग से बैठक करने का निर्णय लिया। तत्पश्चात ठेकेदारों को अवगत कराया जाएगा। और सप्ताह बाद एक बार फिर से मीटिंग बुलाई जाएगी। जिसमें यह स्पष्ट होगा कि ठेकेदारों की क्या क्या मांगे मानी हैं अथवा क्या क्या नहीं।
_________________________________________
खबर 6
रेतीली सड़कों पर स्किड हो रहे वाहन, डिवाइर और सड़क किनारे उगी हैं कंटीली झाड़ियां 
स्पष्ट एक्सप्रेस।
श्यामपुर, 04 दिसंबर 2024: 

_________________________________________
खबर 7
स्पष्टएक्सप्रेस।
श्यामपुर, 04 दिसंबर 2024: सड़कें देश की शान होती हैं। जिसका उपयोग अमीर-गरीब, बच्चे-बूढ़े, विद्वान - गंवार, हिंदू मुस्लिम देसी-विदेशी सभी करते हैं।
          लेकिन, श्यामपुर क्षेत्र में हाईवे और ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों में गड्डों से बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक की हड्डियां चरमरा रही हैं। चाहे एनएच की सड़कें हों, पीडब्ल्यूडी की सड़कें हों, पीएमजीएसवाई की सड़कें हों या जिला पंचायत के अंतर्गत आने वाली सड़कें। सभी विभागों की सड़कें बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक की कमर तोड़ रही हैं। लोगों के वाहनों को अलग नुकसान उठाना पड़ रहा है। इन क्षतिग्रस्त सड़कों से लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। लेकिन कोई भी विभाग मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है। यहां तक कि स्थानीय विधायक को भी लोगों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है या यूं कहें कि विभाग उनके आदेशों को ढेंगा दिखा रहा है। जबकि उन्हें भी रोजाना क्षतिग्रस्त सड़कों से रूबरू होना पड़ता है।
          इससे जान पड़ता है कि शासन की प्रशासन पर कोई लगाम ही नहीं है। सरकार विभागों पर लगाम कसने में नाकाम साबित हो रही है।

Post a Comment

0 Comments