Header Ads Widget

रात में खिड़की से देखा 2 व्यक्ति हाईवे की ओर जाते हुए दिखे, चीता को किया फोन

रात में खिड़की से देखा 2 व्यक्ति हाईवे की ओर जाते हुए दिखे, चीता को किया फोन
स्पष्ट एक्सप्रेस।
खैरी खुर्द, 03 दिसंबर 2024: सुबह सुबह 3:40 बजे खिड़की से देखा 2 व्यक्ति लेन नं 1 से हाईवे की ओर जाते दिखे। लेन नं 1 के जागरूक निवासी ने तुरंत थाना रायवाला चीता पुलिस को फोन कर सूचित किया कि 2 संदिग्ध व्यक्ति लेन नं 1 से हाईवे की ओर जा रहे हैं।
          दो चीता पुलिस 3 मिनट में हाईवे से लेन नं 1 के अंदर वाले मोड पर खड़ी हो गई। जागरूक व्यक्ति ने फिर फोन किया कि जिस ओर से आप आए हो, उसी ओर 2 संदिग्ध व्यक्ति जा रहे थे। 
          चीता पुलिस ने कहा कि वे हाईवे पर खड़े थे, उन्हें पूछ लिया है, वे अपने किसी मेहमान को लेने हाईवे पर आए हैं। उनका कोई मेहमान बस से पहुंच रहा है। वे इसी लेन के रहने वाले हैं। फिर वही 2 व्यक्ति अन्य 2 व्यक्तियों के साथ वापस आते हुए दिखे।
          बहरहाल, मतलब ये है कि पुलिस के साथ-साथ हमें भी सजग रहने की जरूरत है। तभी किसी भी तरह की अनहोनी पर लगाम लगाई जा सकती है।

प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी ने ठेकेदार महासंघ की मांगों को सुना
स्पष्ट एक्सप्रेस।
देहरादून, 03 दिसंबर 2024: प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी ने ठेकेदार महासंघ के साथ बैठक कर उनकी मांगों पर विचार विमर्श किया।
          प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी ने ठेकेदार महासंघ की सभी मांगों को सुना जिसमें मुख्यतः रॉयल्टी के संदर्भ में, बड़े टेंडरों को छोटे करने के संदर्भ में, 5 करोड़ तक सिंगल बीट करने के संबंध में एवं स्थानीय ठेकेदारों को इन निविदाओं में प्रिविलेज देने के संदर्भ में और निर्माण सामग्री में जो विभाग द्वारा रेट तय किए गए हैं उसका भी पुनः सर्वे होना चाहिए आदि कई मांगों पर चर्चा की गई। इसके साथ साथ सचिव महोदया ने पुनः विभाग के सचिवों के साथ इस मामले में अलग से बैठक करने का निर्णय लिया। तत्पश्चात ठेकेदारों को अवगत कराया जाएगा। और सप्ताह बाद एक बार फिर से मीटिंग बुलाई जाएगी। जिसमें यह स्पष्ट होगा कि ठेकेदारों की क्या क्या मांगे मानी हैं अथवा क्या क्या नहीं।




Post a Comment

0 Comments