पारस पब्लिक स्कूल ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया वार्षिकोत्सव, पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ
श्यामपुर (खदरी), 16 नवंबर 2024: पारस पब्लिक स्कूल ने अपना 10 वां वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ जहां पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया, वहीं स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, योगासन एवं नाटक प्रस्तुत कर अतिथियों व अभिभावकों का मन मोह लिया।
श्यामपुर ग्रामसभा के खदरी खड़कमाफ स्थित पारस पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मां सरस्वती के चित्र पर विधिवत पूजा अर्चना, माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को वार्षिकोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों द्वारा दी गई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों की सराहना की व योगासन की भी भूरी भूरी प्रसंशा करते हुए मेधावी छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बच्चे देश के अंदर और देश के बाहर भी अपनी पढ़ाई के लिए जाते हैं लेकिन जब भी शिक्षा की बात होती है या हम भारतीय शिक्षा की बात करते हैं। कहा कि हमारी शिक्षा में संस्कारवार है। शिक्षा हमें हमारे परिवार से, हमारे माता-पिता से, हमारे समाज से जोड़ती है। उन्होंने कहा कि जब समाज को, परिवार को उसकी आवश्यकता होती है तो कई बार उन संस्कारों से भाव में वह बहुत दूर निकल जाते हैं। बच्चे, युवक अपने कैरियर को बनाते बनाते अपने संस्कारों को भूल जाते हैं।
उन्होंने बताया कि कोरोना कल में हमने बहुत से ऐसे परिवार भी देखे जो कोरोना से मरने वाले अपनों का दाह संस्कार करने भी नहीं आए और अन्य लोगों ने उनका दाह संस्कार किया। कहा कि जब अन्य लोग उनका दाह संस्कार कर सकते थे तो परिवार वाले क्यों नहीं कर सकते। कहा कि आज शिक्षा व्यवस्था बढ़ रही है, क्योंकि बच्चों के ऊपर किताबों का बोझ बहुत बढ़ रहा है। हम चाह रहे हैं मेरा बच्चा यह भी सीखे, वह भी सीखे और उसी चक्कर में बच्चा कुछ नहीं पा रहा है। अपने संस्कार तक भूल जा रहा है।
उन्होंने विगत दिनों देहरादून में हुए हादसे के बारे में बताते हुए कहा कि देहरादून में एक हादसे में 6 बच्चे एक साथ कट गए। आखिर उनकी मां ने 23 साल तक उन बच्चों को पाल पोसकर बड़ा किया है। पिता ने उनकी हर इच्छा पूरी की है। बेटी बोल रही है मां-पिताजी आप सो जाओ मैं भी सो रही हूं। और बेटी रात मे घर से चली जाती है। कहने का तात्पर्य यह है कि हमको अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ अच्छी सीख भी देनी चाहिए, जिसकी शुरुआत हमें अपने घर से करनी चाहिए, घर के बाद स्कूल और फिर समाज से। उन्होंने अंत में अपने संबोधन में सभी छात्र- छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों को वार्षिकोत्सव की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस दौरान पारस पब्लिक विद्यालय की शिक्षिका हेमलता परमार ने मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत को स्वरचित कविता भेंट की।
विद्यालय के प्रबंधक राम रतन रतूड़ी ने मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा सांसद हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित अन्य अतिथियों तथा अभिभावकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप लोगों के सहयोग से ही यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कहा कि मैं आगे भी इसी तरह आप लोगों से सहयोग की अपेक्षा करता हूं। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक राम रतन रतूड़ी व प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि त्रिवेंद्र सिंह रावत को शॉल ओढाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
0 Comments