मुनिकीरेती, 25 अक्टूबर 2024: उत्तराखंड सरकार में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य विनय प्रताप सिंह ने नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला में तैनात सफाई कर्मचारियों की समस्याओं हेतु एक समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने पर्यावरण मित्रों के ईपीएफ एवं ईएसआई खातों में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर सम्बन्धित ठेकेदार को शीघ्र समस्या के निवारण करने हेतु निर्देशित किया।
शुक्रवार को उत्तराखंड सरकार में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य विनय प्रताप सिंह नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला में सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को सुनने पहुंचे।
सर्वप्रथम तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल, कर अधीक्षक अनुराधा गोयल, अवर अभियंता नरेश कुमार, सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, प्रधान सहायक दिनेश कृषाली, बेताल सिंह और अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ शाखा मुनिकीरेती ने बुके देकर, फूल मालाओं व शॉल ओढ़ाकर राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य विनय प्रताप सिंह का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद आयोग सदस्य ने सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को सुना, जिसमें ईपीएफ और ईएसआई खातों में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर आयोग सदस्य ने नारजगी जताई, उन्होंने मौके पर उपस्थित आउटसोर्स एजेंसी के स्वामी को तत्काल उक्त समस्याओं के निवारण के लिए निर्देशित किया और शीघ्र निराकरण ना होने पर कार्यवाही हेतु चेताया। इस दौरान सफाई निरीक्षक ने आयोग सदस्य को बताया कि सफाई कर्मियों को समय-समय पर वर्दी, रेनकोट, जूते उपलब्ध कराए जाते हैं। उनके स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया है और मेडिकल किट बांटी गई है। इसके साथ ही सफाई कर्मियों को कार्य के दौरान सुरक्षा हेतु उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं। इस पर आयोग सदस्य ने नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन सफाई मनोज बिष्ट ने किया।
मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील चौहान, लेखालिपिक सूरज पुंडीर, विवेक भंडारी, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ मुनिकीरेती शाखा अध्यक्ष कुलदीप, महासचिव आकाश कुमार, सफाई कर्मचारी यूनियन कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष समीर वाल्मिकी, सफाई सुपरवाइजर राजू, बाबू सिंह, महिपाल, मनोज, मुकुल, इंडियन ओवरसीज बैंक कैलाश गेट के मैनेजर और पर्यावरण मित्र उपस्थित थे।
मुनिकीरेती, 25 अक्टूबर 2024: 24 दिन पूर्व टिहरी गढ़वाल के तपोवन क्षेत्र से
लापता हुई एक किशोर की उसी के एक साथी ने जंगल में ले जाकर सर पर पत्थर से हमला कर हत्या कर दी। और उसके शव को जंगल में छुपा दिया । छानबीन से पता चला कि समलैंगिक संबंधों के चलते हत्या हुई थी।
थाना मुनिकीरेती में तपोवन निवासी एक महिला ने बीती 10 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई की 08 अक्टूबर से उनका 17 वर्षी पुत्र लापता है। थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि इस मामले में चार अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। क्षेत्र के तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। 08 अक्टूबर को जानकी सेतु शमशान घाट में यह किशोर एक युवक के साथ दिखाई दिया। जब किशोर के मोबाइल नंबर की डिटेल निकाली गई तो पता चला कि उसके साथ नजर आ रहा यह युवक गणेश सिमल्टी 25 वर्ष पुत्र सुदामा निवासी चीनी गोदाम रोड, ढालवाला के नाम यह मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है। जानकारी जुटाने पर पता चला कि उक्त व्यक्ति इस पते पर 2 साल पहले रहता था। वर्तमान में उसकी लोकेशन सिपेट कॉलेज डोईवाला में पाई गई। गणेश सिमल्टी उक्त कालेज में पैंट्री में काम करता है। पुलिस की टीम ने उसके घर का पता निकला और उसे हिरासत में ले लिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि जब गणेश से पूछता की गई तो उसने बताया कि उक्त किशोर से उसकी मुलाकात ग्रिडंर गे चैटिंग ऐप के जरिए हुई थी। वह मुझ पर शादी का दबाव बना रहा था। मेरे मना करने पर वह मुझे मेरी अश्लील वीडियो मेरे परिवार को दिखाकर बदनाम करने की धमकी दे रहा था। जिसके बाद उसे मैंने अपने रास्ते से हटाने का प्लान
बनाया था।
प्लान के मुताबिक नाबालिक को उसने श्मशान घाट जानकी पुल पर बुलाया था। उसके बाद अपनी पहचान छुपाने के लिए मुंह में कपड़ा बांधा और नीलकंठ रोड 84 कुटिया के पास जंगल में ले गया। वहां उसके साथ उसने शारीरिक संबंध बनाए। मौका देखकर उसने किशोर के सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को वही जंगल में छोड़ दिया। पुलिस ने पूछताछ के आधार पर एक टीम को मौके पर भेजकर वहां जंगल से एक किशोर का शव बरामद किया गया। पुलिस ने किशोर की हत्या के आरोप में गणेश सिमल्टी को गिरफ्तार कर लिया।
0 Comments