Header Ads Widget

Spasht Express 23 Sep 2024


अनजाने में की गई गलती को सुधारकर आसक्त होने का परिचय दिया युवा कार्यकर्ताओं ने नेपलीफार्म में रात को
भगवान के चित्रों के ऊपर लगे चुनावी पोस्टरों को हटाया 
स्पष्ट एक्सप्रेस।
नेपालीफार्म, 23 सितम्बर 2034: ऋषिकेश कॉलेज में इन दिनों चुनावी सरगर्मी चरम पर है। युवा वर्ग अपनी पार्टी के प्रचार प्रसार में जगह जगह पोस्ट, बैनर आदि लगा रहा है। इसी क्रम में उन्होंने अपने युवा नेता के प्रचार प्रसार के लिए कुछ पोस्टर नेपाली फार्म में भगवान के चित्रों को नजरंदाज करते हुए अनजाने में उनके ऊपर लगा दिए। लेकिन, एक स्थानीय ऑनलाइन खबर का संज्ञान लेते हुए युवाओं को अपनी गलती का अहसास हुआ और अगले ही दिन भगवान के प्रति आस्था रखते हुए और अपनी गलती को स्वीकारते हुए रात 12 बजे करीब आकर भगवान के चित्रों के ऊपर लगे पोस्टरों को हटाया।
          ऐसा कर युवा कार्यकर्ताओं ने भगवान के प्रति आसक्त होने और स्वस्थ शिक्षित होने का परिचय दिया।





Post a Comment

0 Comments