Header Ads Widget

Spasht Express 18 Sep 2024



यूके मास्टर्स बना 40 प्लस फुटबॉल टूर्नामेंट का चैंपियन 
स्पष्ट एक्सप्रेस।
16 सितंबर 2024: जहांगीरपुर हरियाणा में आयोजित 40 प्लस मास्टर्स फुटबॉल टूर्नामेंट में यूके मास्टर्स ने फाइनल के संघर्षपूर्ण मुकाबले में दिल्ली को पेनाल्टी शूट में 3-2  से पराजित कर 40 प्लस मास्टर्स फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।
      टीम के चीफ मैनेजर भरत गुसाईं ने बताया कि टूर्नामेंट में उत्तराखंड के अतिरिक्त हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ व दिल्ली की टीमों के कई पूर्व राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। टूर्नामेंट में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट लीग कम नॉकआउट के आधार पर खेला गया। यूके मास्टर्स उत्तराखंड के गोलकीपर हनुमंत सिंह रावत को पूरे टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुनते हुए पुरस्कार से नवाजा गया।
          टीम कप्तान शेर सिंह बोहरा (गोलकीपर) हनुमंत सिंह, प्रेम रावत, रूपेश, तेज प्रकाश नेगी, विकास क्षेत्री, विजय राय, बलवीर कंडवाल, मन बहादुर, सूरज, मनीष शाह ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले के पहले हाफ तक दोनों ही टीमें कोई गोल ना कर सकीं।
          मैच के सैकेंड हाफ में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और पांचवें मिनट में यूके मास्टर्स के तेज तर्रार फारवर्ड खिलाड़ी तेज प्रकाश नेगी ने शानदार गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। एक गोल का यह अंतर ज्यादा देर तक नहीं रह सका और विपक्षी टीम दिल्ली के मनोज चौधरी ने मैच के 7वें मिनट में गोल कर टीम का स्कोर एक-एक से बराबर कर दिया।
          इसके बाद पेनल्टी शूट में यूके मास्टर्स उत्तराखंड ने तीन गोल किए। जबकि, दिल्ली की टीम मात्र दो गोल ही कर सकी। यूके मास्टर्स के लिए कप्तान शेर सिंह बोरा, मन बहादुर एवं रूपेश ने पेनाल्टी में गोल किए। इस प्रकार यूके मास्टर्स उत्तराखंड ने पेनल्टी शूट में दिल्ली को 3-2 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
       मास्टर्स स्पोर्ट्स फाउंडेशन सोसाइटी इंडिया के अध्यक्ष विपिन बलूनी ने कहा कि टीम ने हरियाणा में आयोजित 40 प्लस मास्टर्स फुटबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर खिताब जीता जिसके लिए पूरी टीम को सोशल बलुनी पब्लिक स्कूल में सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 40 प्लस, 50 प्लस एवं 60 प्लस के खिलाड़ियों को एक मंच देने का मुख्य उद्देश्य यह है कि इनको खेलते हुए फिट देखकर युवा पीढ़ी भी प्रोत्साहित होगी। यदि सीनियर खिलाड़ियों को देखकर कुछ प्रतिशत युवा खेलों की ओर अग्रसर होते हैं तो यह समाज के साथ-साथ आने वाली पीढ़ी के लिए भी लाभदायक होगा यूके मास्टर्स विजेता टीम इस प्रकार रही- 
हनुमंत सिंह, विकास क्षेत्री, कुंदन खन्ना, विजय राय, सूरज सिंह, बलवीर कंडवाल, प्रेम सिंह रावत, शेर सिंह बोरा, रूपेश, किशोर पाल, तेज प्रकाश नेगी, रणवीर चौहान, मन बहादुर, बिपिन रावत, मनीष शाह, परमवीर धनै रहे।
          इसके अलावा, चीफ कोच : मोइन खान, सहायक कोच : प्रवीण कुमार ने मैच के आयोजन में पूर्ण सहयोग दिया।



Post a Comment

0 Comments