भारी बारिश के चलते कई जिलों के स्कूलों में आज भी नहीं बजेगी घंटी
देहरादून, 12 सितम्बर 2024: उत्तराखंड से मॉनसून के विदा होने का समय आ चुका है, लेकिन बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने गढ़वाल और कुमाऊं के कई जिलों में 13 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग ने देहरादून, अल्मोड़ा, चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, उधमसिंह नगर, बागेश्वर और हरिद्वार के जिलाधिकारी को एडवाइजरी जारी की है. वहीं, भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए उत्तरकाशी, नैनीताल, देहरादून, चमोली और उधमसिंह नगर के जिला प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टी के आदेश जारी किए है।
इस दौरान किसी भी अधिकारी और कर्मचारी का मोबाइल स्विच ऑफ नहीं होना चाहिए। यदि कहीं कोई अनहोती होती है तो रेस्क्यू टीम को तत्काल उसकी सूचना दी जाए। ताकि वहां से जल्द से जल्द मदद पहुंचाई जा सके।
दक्षिण पश्चिम मानसून 19 से 25 के बीच देश से लौटना शुरू हो सकता है। भारत मौसम विभाग ने वीरवार को यह जानकारी दी।
0 Comments