Header Ads Widget

Spasht Express 20 August 2024

स्पष्ट एक्सप्रेस।
नेपाली फार्म, 20 अगस्त 2024: सुबह 06 बजे करीब नेपाली फार्म निवासी कमल सिंह राणा ने वीडियो भेजकर नेपाली फार्म तिराहे पर गजराज के चहलकदमी की सूचना दी।
          एक दांत हाथी मस्त चाल से मॉर्निंग वॉक करता हुआ तिराहे के आसपास घूमते हुए बाय रोड चौकी के समीप से होते हुए चुपचाप नदी की ओर राजाजी नेशनल पार्क की ओर चला गया। गजराज जी जब नेपाली फार्म तिराहे के बिलकुल बीच में थे तो आस पास से दो तीन कुत्ते उन पर भौंकने लगे और पीछे पीछे चलने लगे। जवाब में गजराज जी भी कुत्तों को धमकाने के लिए जोर से चिंघाड़े।
और सड़क सड़क होते हुए सोंग नदी की तरफ चले गए। इस दौरान सड़क पर दुपहिया चौपहिया वाहन आराम से आवाजाही करते रहे। ना कोई डरा और ना गजराज जी ने कोई गलत हरकत की।

कुमाल्डा चौकी पुलिस व एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर 17 लोगों को सुरक्षित निकाला
स्पष्ट एक्सप्रेस।
चंबा, 19 अगस्त 2024: थाना चंबा, टिहरी गढ़वाल ने 19 अगस्त को रक्षा बंधन के पवित्र त्योहार के मौके पर चौकी कुमाल्डा थाना चंबा के अंतर्गत बने जंगल गदेरा रिजॉर्ट से सायं सवा चार बजे कुमाल्डा चौकी को सूचना मिली कि भारी बारिश के चलते रिजॉर्ट के पास गदेरे में पानी बढने से रिजॉर्ट एवं ग्राम सीतापुर, ग्वाड व ताछला को जाने वाली सड़क व पुल बह गए हैं। जिस कारण रिजॉर्ट में दो परिवार बच्चों सहित ( कुल 08 टूरिस्ट ) एवं कुछ ग्रामीण फंस गए हैं। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चौकी प्रभारी कुमल्दा मय फोर्स मौके पर पहुंचे।
          इस दौरान बिना समय गंवाते हुए उन्होंने एसडीआरएफ को भी इसकी सूचना दे दी। मौके पर पहुंचकर कुमाल्डा पुलिस एवं एसडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाकर उक्त रिजॉर्ट में फंसे दो परिवार जिसमें चार बच्चे और दो दंपति कुल 08 टूरिस्ट व स्थानीय ग्रामवासी सीतापुर से 09 लोगों (कुल 17 लोगों) का रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित निकाला गया।
          पुलिस की इस साहसिक व त्वरित कार्यवाही की टूरिस्ट एवं ग्रामवासियों द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा कर धन्यवाद दिया गया। इस दौरान पुलिस टीम में चौकी प्रभारी कुमाल्डा उप निरीक्षक रामनरेश शर्मा, धीरेंद्र नेगी, संजय बलून, भूपेन्द्र सिंह, अंकुर व एसडीआरएफ टीम मौजूद रही।


Post a Comment

0 Comments