Header Ads Widget

रामा पैलेस रात्रि शो के दौरान कोई पुलिस व्यवस्था नहीं, अनहोनी की आशंका

      स्पष्ट एक्सप्रेश 24 अगस्त 2024

  

ऋषिकेश :देर रात दिनाक 23 अगस्त को  समय करीब 11:20  पर रामा पैलेस से  रात्रि का शो छूटने के बाद एक युवक जो की सफेद कलर की एक्टिवा पर सवार था अपने साथ आई युवती के साथ सरेआम  मारपीट करने लगा तो रहा चलते एक व्यक्ति ने उसको रोकने की कोशिश करी तो वह उसके साथ भी  हाथापाई पर उतारू हो गया जिस पर  रहागिर ने इसकी सूचना तुरंत  112 पर कॉल करके दी, बीच बचाव पर आए रामा पैलेस के कर्मचारियों ने बताया कि यहां तो यह रोज की बात है अभी और भी ऐसे जोड़े बाहर निकलेगे, वहा पर खड़े एक थ्री व्हीलर चालक द्वारा बताया गया  यहां पर देर  रात्रि के लिए  कहीं पर भी पुलिस सुरक्षा की व्यवस्था नही की गयी है,  तथा कुछ दुरी पर  नटराज चौक से आगे अंडर कंस्ट्रक्शन रेलवे ब्रिज के नीचे भी देर रात  कई युवक तथा कभी कभी कभार  उनके साथ युवतीयां भी नशा  करते  नजर  आ जाते हैं परंतु यहां पर कोई पुलिस  की गश्त की  व्यवस्था दिखाई नही पड़ती है, जिसके कारण कभी भी कोई भी अनहोनी तथा अप्रिय घटना  होने की आशंका बनी हुई है ।

Post a Comment

0 Comments