Header Ads Widget

Spasht Express 25 July 2024





हाथी ने बुजुर्ग महिला को पटक-पटक कर मौत के घाट उतारा

स्पष्ट एक्सप्रेस।
रायवाला, 24 जुलाई 2024: रायवाला में हाथी ने बुजुर्ग महिला को पटक-पटककर मार डाला।
          राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे ग्राम सभा रायवाला  में एक बुजुर्ग महिला को हाथी ने कुचल कर मार डाला। बुजुर्ग महिला दो अन्य  महिलाओं के साथ जंगल के किनारे बने रास्ते से गंगा घाट की तरफ घूमने जा रही थीं। इस बीच अचानक जंगल से हाथी वहां आ धमका। जिसे देख महिलाएं घबरा उठी। इस बीच हाथी ने बुजुर्ग महिला को सूंढ़ में लपेटकर पटक दिया। जबकि दो अन्य महिलाओं ने भाग कर बमुश्किल से अपनी जान बचाई। उन्होंने गांव में पहुंचकर घटना की सूचना दी। जिसके बाद वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
          थाना रायवाला के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।  महिला की पहचान धूमा देवी उम्र 79 पत्नी घमंड सिंह निवासी अमरूद बगीचा आडवाणी कालोनी रायवाला डांडी के रूप में हुई है।


Post a Comment

0 Comments