Header Ads Widget

Spasht Express 20 July 2024


जिलाधिकारी ने लिया कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा, आईडीपीएल मेला क्षेत्र का भी किया निरीक्षण

स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 19 जुलाई 2024: जिलाधिकारी सोनिका ने आज कांवड़ मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक करने के साथ ही आईडीपीएल मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया व विभागीय अधिकारियों को कावड़ मेले की तैयारियों को लेकर निर्देशित किया।
          शुक्रवार को नगर निगम के स्वर्ण जयंती सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अधिकारियों के साथ कांवड़ मेले को लेकर बैठक की। बैठक में उन्होंने नगर निगम को सफाई, पार्किंग स्थल चिह्नित करने, मोबाइल शौचालय, निगम क्षेत्र में झाड़ी कटान क के निर्देश दिए। वन विभाग को वनक्षेत्र के अंतर्गत यात्रा मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था और जंगली जानवरों से सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य टीमों और एंबुलेंस की तैनाती और दवाई की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। जल संस्थान को पेयजल आपूर्ति और शौचालयों में पानी की व्यवस्था, विद्युत विभाग को विद्युत व्यवस्था, लोनिवि को सड़कों को गढ़ामुक्त करने, सड़क पर पैच वर्क, पुलों की मरम्मत, परिवहन विभाग ओवर लोडिंग, ओवर रेटिंग पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग को घाटों की सफाई, चैन और चेतावनी बोर्ड लगाने को कहा गया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी को दुकानों व रेस्टोरेंट में खाने की गुणवत्ता की जांच के साथ ही रेटलिस्ट चस्पा कराने के निर्देश दिए गए। इसके बाद जिलाधिकारी ने आईडीपीएल में मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आईडीपीएल में पार्किंग व्यवस्था व हेल्थ सेंटर बनाने, कावड़ यात्रा स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को प्रकाश व्यवस्था, जिला पंचायत को झाड़ी कटान के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर आयुक्त नगर निगम शैलेंद्र सिंह नेगी, एसपी ग्रामीण लोकजीत सिंह, उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी आदि मौजूद थे।



Post a Comment

0 Comments