Header Ads Widget

Spasht Express 06 June 2024


विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर 02 कुंटल सूखा प्लास्टिक कूड़ा एकत्र किया

स्पष्ट एक्सप्रेस।
मुनिकीरेती, 05 जून 2024: ढालवाला, वन प्रभाग नरेंद्रनगर और विद्युत विभाग मुनिकीरेती ने संयुक्त रूप से हाईडिल कालोनी से सटे जंगल में सूखे कूड़े के विरूद्ध विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान 02 कुंटल सूखा प्लास्टिक कूड़ा एकत्र किया गया। 
          बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस मौके पर नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला, वन प्रभाग नरेंद्रनगर और विद्युत विभाग मुनिकीरेती एक संयुक्त टीम हाइडिल कॉलोनी में एकत्र हुई। यहां से टीम ने कॉलोनी से सटे जंगल में सूखे कूड़े के विरूद्ध विशेष स्वच्छता अभियान चलाया और 02 कुंटल सूखा कूड़ा एकत्र किया। इसके बाद टीम के सदस्यों ने यहां पौधरोपण किया। इस दौरान सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी से प्लास्टिक का प्रयोग ना करने की अपील की और सभी से एक पेड़ लगाने का आह्वान किया। 
          मौके पर डिप्टी रेंजर रविंद्र सिंह रावत, वन दरोगा राकेश रावत, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, लाइनमैन त्रेपन सिंह फर्सवाण, अरविंद कुमार, अब्बल सिंह बिष्ट, किरन बाला रावत, सौरभ पांडे, मुकुल आदि उपस्थित थे।
       

विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वयं सेवियों ने किया वृक्षारोपण 

स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेन, 05 जून 2024 : अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज, छिद्दरवाला की  राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर स्कूल परिसर मे  वृक्षारोपण किया गया। विद्यालय प्रांगण में विभिन्न प्रजातियां के पौधों को लगाये और पूर्व में लगाए  पौधों को सिंचित किया गया। 
          राष्ट्रीय सेवा योजना  के स्वयंसेवियो द्वारा वाद विवाद प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, एवं पोस्टर प्रतियोगिता तमाम गतिविधियों में प्रतिभाग किया गया। शिवम एवं रणप्रीत इन प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे। 
          कार्यक्रम अधिकारी ओमवीर सिंह सैनी ने अपने संबोधन में पेड़ पौधों के महत्व पर बल देते हुए कहा कि पेड़ -पौधों का मानव जीवन में अत्यधिक महत्व है। वृक्ष जीवन का आधार है पर्यावरण को स्वच्छ, सुरक्षित, संरक्षित एवं संतुलित रखने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। हमारे द्वारा अधिक मात्रा में पौधों का रोपण करना चाहिए नाकि उनका दोहन करना चाहिए। आज अत्यधिक तापमान की समस्या का कारण हमारे द्वारा प्रकृति से विमुख होना है |यदि ऐसा होता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब जीवन का अस्तित्व ही समाप्त हो जायेगा  जहा  मानव रौद्र प्रकृति के काल का ग्रास बन जाएगा। इसीलिये  पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।         
          पर्यावरण दिवस के अवसर पर अजीत बिष्ट, धन सिंह राणा, मायाराम तिवारी, नारायण दत्त पेटवाल, राहुल राणा, वंश राणा, गजपाल, अनुज ,आकाश, शिवम सुनैना, प्रिया ,सुचिता मौजूद रहे।

एक दो पेड़ लगाने के साथ साथ उनकी देखभाल भी उतनी ही जरुरी : अनिता ममगाईं

विश्व पर्यावरण दिवस पर एआरटीओ कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया, अधिकारी, कर्मचारी भी रहे मौजूद
स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 05 जून 2024: विश्व पर्यावरण दिवस पर नि. महापौर अनिता ममगाईं ने पौधरोपण किया। एआरटीओ  कार्यालय परिसर में इस दौरान उन्होंने कहा "  विश्व पर्यावरण दिवस है आज सबसे पहले मैं सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई देती हूँ।  आज के दिन संकल्प लेना होगा सभी को पर्यावरण को हमें  बचाना होगा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने होंगे। नहीं तो भविष्य खतरे में होगा हम हमारी पीढ़ी के लिए क्या छोड़ कर जा रहे हैं यह हमें सोचना हिगा। उन्होंने  इस दौरान कहा, सभी से आग्रह करुँगी विश्व पर्यावरण दिवस पर जिस प्रकार से ग्लोबल वार्मिंग का असर हो रहा है,  आने वाले पीढ़ी के लिए चाहे वह कितना भी अमीर क्योँ न हो, वह  धन संपदा संग्रह कर रहा है,  अपने बच्चो  के लिए अपनी पढ़ी के लिए वह  किसी काम की नहीं है पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो हम जीवित रहेंगे आज एसी भी फेल हो रहे हैं। जल जंगल नहीं रहेंगे तो पानी का संकट आएगा वह अमीर ब्यक्ति कितना और कब तक  पैसे से खरीद लेगा पानी ?  हमें पानी के लिए तरसना पड़ेगा हमें अधिक से अधिक पौधे, लगाने हैं और उसे वृक्ष बनाना है उन पौधों, पेड़ों का संरक्षण करना है।
          आज हमने एआरटीओ ऋषिकेश में पौधरोपण किया है। साथ ही एआरटीओ ऑफिस के यहाँ पर जो अधिकारी हैं कर्मचारी हैं उनका आभार ब्यक्त करुँगी। पिछले वर्ष जो पौधे लगाए थे उनका उन्होंने बच्चों की तरह देखभाल की है। सभी पौधे सुरक्षित हैं। वे सही सलामत हैं। मुझे ख़ुशी हुई उनको देख कर. यहाँ पर चार धाम यात्रा शुरू होती है देश विदेश से यहाँ यात्री पहुँचते हैं वे पेड़ों को  ढूंढते  हैं छाव के लिए  हम लोगों की भी जिम्मेदारी बनती है, साल में एक दो पौधे लगाएं लेकिन उनका संरक्षण होना चाहिए।
          इस दौरान संभागीय परिवहन अधिकारी मोहित कोठारी, पंकज शर्मा, विजय बडोनी, ममता नेगी, रमेश अरोड़ा, विवेक गोस्वामी, संदीप शास्त्री, बी एन तिवारी, शेलेंद्र रस्तोगी, गौरव सहगल, ज्योति सहगल, राजेश कोटियाल, सुरेश बिष्ट, अनूप बडोनी, विनीता बिष्ट, दुर्गा देवी आदि लोग मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments