20 April Spasht Express 2024









तेज अंधड़ के चलते 11 केवी की एचटी लाइन पर 5-6 जगह पेड़ गिरे, लगभग 5 पोल डैमेज विद्युत आपूर्ति ठप्प 
स्पष्ट एक्सप्रेस।
गुमानीवाला, 20 अप्रैल 2024: 11 केवी पर 5-6 जगह पेड़ गिर जाने के कारण लगभग 5 पोल डैमेज हो गए हैं तथा 500 मीटर 11000 लाइन डैमेज हो गई है जिसके कारण ठाकुरपुर, नेपाली फार्म, पांडप्लांट, गढ़ी, खैरी कला, खैरी खुर्द, भट्ठोंवाला, भल्ला फार्म आदि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
          विद्युत उपखंड रायवाला के लाइन मैन ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कल सुबह तक विद्युत आपूर्ति सुचारू की जा सकेगी।

तेज हवा व बारिश से सैकडो बीघा गेहूं की फसल बर्बाद, किसानो के सामने अब आर्थिक सकट गहराया
स्पष्ट एक्सप्रेस।
छिद्दरवाला, 20 अप्रैल 2024: शुक्रवार देर शाम तेज हवा  और  बारिश होने से गेहूं की पक्की हुयी फसल को नुकसान पहुंचा है। छिद्दरवाला, रायवाला, श्यामपुर क्षेत्र में खेतों में कटी पड़ी कई बीघा गेहूं की फसल भीग गई। 
दरअसल, इन दिनों ग्रामीण क्षेत्र में गेहूं की फसल पककर तैयार है। कटाई और मंढाई का कार्य चल रहा है। शुक्रवार शाम तेज तूफान के साथ बारिश होने से छिद्दरवाला के शिव सिंह मंद्रवाल, मातवर सिंह सजवाण आदि ने बताया कि वर्षा से उनकी कटी हुई गेहूं की फसल भीग गई। फसल भीगने से गेहूं के दाने काले पड़ जाते हैं व भूसा सड़ने लगता है। अचानक आई तेज अंधड़ व वर्षा से काश्तकार फसल को संभाल नहीं पाए। तेज वर्षा से कई जगह खेतों में पानी भर गया। कई  किसानो ने बताया कि वर्षा से बड़े पैमाने पर गेहूं की फसल खराब हुई है। विभाग की लापरवाही से काश्तकारों को प्रधानमंत्री किसान बीमा योजना का भी कोई लाभ नहीं मिल पाया है। ग्राम प्रधान सोबन सिंह कैंतुरा ने बताया कि क्षेत्र में गेहूं की फसल को व्यापक नुकसान हुआ है। प्रशासन को इसका संज्ञान लेना चाहिए।


Post a Comment

0 Comments